Search

 
 
 

धनबाद जेल में तीन घंटे अरूप से सीबीआई की पूछताछ

 
Dhanbad : न्यूज 11 के निदेशक अरूप चटर्जी से सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने 26 अगस्त को मंडल कारा में पूछताछ की.  सीबीआई की टीम दोपहर बारह बजे धनबाद जेल पहुंची और तीन बजे तक उससे पूछताछ की. सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की टीम ने अरूप चटर्जी से केयर विजन, म्युचूअल विजन व एग्रोटेक कंपनियों में उसकी संलिप्तता के विषय में पूछताछ की. सीबीआई ने अरूप चटर्जी के विरुद्ध धनबाद के विभिन्न थानों में दर्ज चिटफंड कंपनियों के मामलों के संबंध में भी पूछताछ की है. सीबीआई सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर सीबीआई आगे का अनुसंधान करेगी. यदि इन सब मामलों में अरूप चटर्जी की संलिप्तता सामने आती है, तो जल्द ही सीबीआई उसे इस मामले में न्यायिक हिरासत में लेने की प्रार्थना अदालत से करेगी तथा उसे पुलिस रिमांड पर ले जाकर पूछताछ करेगी. बताते हैं कि हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2015 में सीबीआई ने चिटफंड कंपनियों से संबंधित मामले को टेकअप किया था. इसी क्रम में सीबीआई ने केयर विजन कंपनी के खिलाफ देवघर टाउन थाने में दर्ज मुकदमे को टेकअप कर उसमें प्राथमिकी दर्ज की थी. जिसमें पूछताछ की इजाजत कोर्ट ने 26 अगस्त को सीबीआई को दी थी.

 अरूप ने दायर की जमानत अर्जी

तीसरा निवासी कुंदन पासवान व द्वारा अरूप चटर्जी के विरुद्ध दर्ज कराए गए 25 लाख रुपए के धोखाधड़ी के मामले में अरूप की ओर से वरीय अधिवक्ता शाहनवाज ने जमानत की अर्जी दाखिल की. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संतोषनी मुर्मू की अदालत ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख निर्धारित की है. 25 अगस्त को अरूप को इस मामले में रिमांड कराया गया था. यह भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/dhanbad-leaders-trying-to-big-a-simple-dispute/">एक

साधारण विवाद को ‘बड़ा’ करने की फिराक में नेता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही