Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांच के नाम पर गरीबों को पीट रहे सीबीआई अधिकारी : तेजस्वी यादव

Patna : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आरजेडी नेताओं के ठिकानों पर हुई सीबीआई की छापेमारी को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि लैंड फॉर जॉब स्कैम में जांच के नाम पर सीबीआई गरीब परिवारों को परेशान कर रही है. गरीबों को पीटा जा रहा है. तेजस्वी ने बीजेपी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया और वे किसी से डरने वाले नहीं हैं.

अब मैंने सबूत दे दिए हैं, अब जाकर वहां रेड कीजिए

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरुग्राम मॉल में उनका नाम घसीटा जा रहा था. उनका इस मॉल से कोई लेना देना नहीं है. तेजस्वी बोले, `अब मैंने सबूत दे दिए हैं, अब जाकर वहां रेड कीजिए. जो देश बेच रहे हैं उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है, जहां हजारों करोड़ रुपये का ड्रग्स मिलता है उनके खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया जाता है.
इसे भी पढ़ें- पंजाब">https://lagatar.in/pm-security-lapse-in-punjab-scs-inquiry-committee-said-firozabad-ssp-responsible-report-will-be-sent-to-center/">पंजाब

में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक : SC की जांच समिति ने कहा, फिरोजाबाद के एसएसपी जिम्मेवार, रिपोर्ट केंद्र को भेजी जायेगी

सीबीआई पर लगाया गरीबों को तंग करने का आरोप

तेजस्वी यादव ने सीबीआई पर जमीन के बदले नौकरी लेने के मामले में जांच के नाम पर गरीबों को तंग करने का आरोप लगाया. डिप्टी सीएम ने कहा कि रेलवे में ग्रुप डी के तहत जिन लोगों को नौकरियां मिली थीं, वे गरीब परिवारों से हैं. अब सीबीआई जांच के बहाने उन्हें परेशान कर ही है. उन लोगों से मारपीट की जा रही है. तेजस्वी ने कहा कि क्या सीबीआई वालों के खुद के परिवार नहीं हैं? क्या वे हमेशा सीबीआई अधिकारी ही रहेंगे, कभी रिटायर्ड नहीं होंगे? जब सत्ता बदलेगी तब उनका क्या होगा? आपको संवैधानिक संस्था की जिम्मेदारी मिली है, उसे ठीक से निभाइए.

महागठबंधन से बीजेपी डर गई है

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने कोई गलत नहीं किया है. हमारे खिलाफ न जाने कितनी एफआईआर दर्ज करवा दी गईं, ढाई दशक से हम लोग छापे देख रहे हैं. ये सारे विपक्ष वालों को जेल में बंद करा दें. फिर जनता ही इनसे लड़ेगी. महागठबंधन से बीजेपी डर गई है, ये सिलसिला चलता रहेगा. ये लोग (बीजेपी) बेशर्मी पर आ गए हैं, हद पार कर लिए हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ये बिहार है, यहां जबरन कोई काम नहीं होता है. सीबीआई और ईडी डराकर कुछ नहीं कर पाएगी. बिहार वाले सबकुछ ठीक-ठाक कर देते हैं. ये अभी शुरुआत है, ये लोग अपनी लीला दिखा रहे हैं, जनता जब आंदोलन शुरू करेगी तो सबको पता चल जाएगा.
इसे भी पढ़ें- BIG">https://lagatar.in/big-breaking-power-broker-prem-prakash-has-been-remanded-by-ed-for-6-days-ed-court-approves/">BIG

BREAKING : पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश को ED ने लिया 6 दिनों की रिमांड पर, ED कोर्ट ने दी मंजूरी

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही