Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हर बार उपचुनाव के वक्त CBI रेड, अब रघुवर कहते फिर रहे- एक-दो दिन में भीतरे जाएगा बंधु

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बनहोरा स्थित अपने पैतृक और मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास पर हुए सीबीआई रेड पर पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर जमकर भड़ास निकाला. उन्होंने कहा कि सीबीआई रेड के बाद तो रघुवर दास कहते फिर रहे हैं कि एक– दो दिन में बंधु तिर्की भीतरे चल जाएगा. सरकारी आवास में शुक्रवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि जिस खेल घोटाला के तहत रेड मारा गया, उससे जुड़ी क्लोजर रिपोर्ट सीबीआई ने पहले ही दे दिया है, फिर भी इसको आधार बनाकर 9 घंटे तक सीबीआई ने कार्रवाई की. बंधु तिर्की ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी उपचुनाव से पहले उसके खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल किया गया हो. जब वे कोलेबिरा उपचुनाव में प्रचार करने गये थे, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीबीआई का इस्तेमाल किया. आज जैसे मांडर उपचुनाव तिथि की घोषणा हुई, तुरंत ही सीबीआई का रेड उनके यहां पड़ गया. इसे भी पढ़ें - ST-SC">https://lagatar.in/father-and-son-remained-in-jail-for-three-years-in-st-sc-act-court-acquitted-after-8-years-of-hearing-who-is-to-blame-for-the-days-spent-in-jail/">ST-SC

एक्ट में पिता- पुत्र तीन वर्ष जेल में रहे, कोर्ट ने 8 वर्ष सुनवाई के बाद बरी किया, जेल में बिताये दिनों के लिए कसूरवार कौन?

भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए - बंधु

बंधु तिर्की ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार में लिप्त है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. उसका वे समर्थन करते हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि क्लोजर रिपोर्ट को आधार बनाया जाए. उन्होंने कहा कि उनसे पैतृक आवास पर 3 घंटे और सरकारी आवास पर 9 घंटे सीबीआई की रेड हुई. जांच में कुछ तो मिला होगा. अगर मिला है, तो केंद्रीय एजेंसी को उसे पब्लिक डोमेन में सार्वजनिक करना चाहिए.

आय से अधिक संपत्ति मामले में बंधु गंवा चुके हैं अपनी सदस्यता

बता दें कि पूर्व विधायक बंधु तिर्की के रांची के मोरहाबादी व बनहौरा स्थित आवास में CBI ने गुरुवार को छापेमारी की थी. बहुचर्चित 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले में यह कार्रवाई देशभर में करीब 18 जगहों पर की गई. CBI की पटना टीम रांची में छापेमारी के लिए पहुंची थी. इससे पहले आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजा होने के बाद विधानसभा की सदस्यता गंवा चुके हैं. उनकी सदस्यता खत्म होने के बाद मांडर विधानसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव की घोषणा भी हो चुकी है. इसे भी पढ़ें –DAV">https://lagatar.in/dav-kapildev-school-gherao-demanding-arrest-of-accused-principal/">DAV

कपिलदेव स्कूल का घेराव, आरोपी प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की कर रहे मांग
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही