Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर सीबीआई की रेड, के कविता के रिश्तेदारों के यहां ईडी का छापा

 New Delhi :  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में आज शनिवार को कोलकाता समेत विभिन्न स्थानों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर छापे मारे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की एक टीम शनिवार तड़के कोलकाता और अन्य शहरों में महुआ मित्रा के ठिकानों पर पहुंची और छापेमारी प्रक्रिया की जानकारी देकर कार्रवाई शुरू की.                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने बताया कि सीबीआई ने लोकपाल के निर्देश पर गुरुवार को मोइत्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. लोकपाल ने एजेंसी को छह महीने में रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. मोइत्रा को अनैतिक आचरण के लिए दिसंबर में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था.

ईडी की टीम ने कविता के भाई की पत्नी के यहां  छापा मारा

सूत्रों के अनुसार  ईडी की टीम ने आज शनिवार को हैदराबाद में के. कविता के रिश्तेदारों के यहां छापे मारे. दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े केस के सिलसिले में रेड की गयी है. खबर है कि ईडी की टीम ने कविता के भाई की पत्नी के यहां भी छापा मारा है.

आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह के घर पर छापेमारी

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने आज  आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह के घर पर छापेमारी की है. मटियाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक गुलाब सिंह पार्टी की गुजरात इकाई के प्रभारी हैं. MLA गुलाब सिंह के यहां 6 से 8 अधिकारी मौजूद हैं.  नवंबर 2022 में ACB ने आरोप लगाया था कि कुछ आप MLA पार्षद की टिकट के लिए रिश्वत ले रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही