Search

 
 
 

बाल यौन उत्पीड़न से जुड़ी सामग्री के खिलाफ सीबीआई का देशभर में 56 जगहों पर छापा

 
NewDelhi : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ऑपरेशन मेघ चक्र के तहत बाल यौन उत्पीड़न से संबंधित सामग्री (सीएसएएम) के ऑनलाइन प्रसार से जुड़े दो मामलों में शनिवार को 19 राज्यों और एक केंद्र-शासित प्रदेश में 56 ठिकानों की तलाशी ली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छापेमारी इंटरपोल सिंगापुर से मिली सूचना और पिछले साल के ऑपरेशन कार्बन के दौरान प्राप्त खुफिया जानकारी पर आधारित है. इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhand-receptionist-ankita-bhandaris-body-found-three-arrested-including-bjp-leaders-son/">उत्तराखंड

: रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की लाश मिली, भाजपा नेता के बेटे सहित तीन गिरफ्तार, रिजॉर्ट में चला बुलडोजर

छापेमारी अभियान क्लाउड स्टोरेज सेवाओं पर लक्षित है

छापेमारी अभियान क्लाउड स्टोरेज सेवाओं पर लक्षित है, जिसका इस्तेमाल अपराधी बच्चों के साथ अवैध यौन गतिविधियों के ऑडियो-विजुअल प्रसारित करने के लिए करते हैं. इसी के चलते इस अभियान को ऑपरेशन मेघ चक्र नाम दिया गया. इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने देशभर में सीएसएएम प्रसारित करने वाले अपराधियों के खिलाफ छापे मारे हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही