Search

 
 
 

एफसीआरए डिवीजन के अफसरों व NGO के 40 ठिकानों पर CBI की छापेमारी

 
New Delhi : केंद्रीय गृह मंत्रालय की शिकायत पर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मंत्रालय के अधीन आने वाले विदेशी चंदा अधिनियम एक्ट विभाग (एफसीआरए) के अधिकारियों समेत अनेक एनजीओ और दलालों के ठिकानों पर छापेमारी की है. यह छापेमारी देश के विभिन्न राज्यों में 40 जगहों पर की गई. छापेमारी के दौरान हवाला के जरिए आए 2 करोड़ रुपए की बाबत पता चला है. साथ ही एफसीआरए डिवीजन के अनेक अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है.

दलालों की मार्फत एनजीओ को लाभ पहुंचाने का मामला

केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूचना मिली थी कि उसके एफसीआरए डिवीजन के कुछ कर्मचारी अधिकारी दलालों के साथ मिलकर कुछ एनजीओ को फायदा पहुंचा रहे हैं. इस दलाली में होता यह था कि जब किसी एनजीओ को अपना कोई काम कराना होता था, तो वह दलालों की मार्फत एफसीआरए डिवीजन के इन अधिकारियों- कर्मचारियों से संपर्क करता था और फिर लेन- देन के बाद एनजीओ को लाभ पहुंचा दिया जाता था. गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, जब इस बात की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी गई तो उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को बेहद सख्ती से निपटा जाए. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले की शिकायत सीबीआई से की. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने इस मामले में एक साथ 40 जगहों पर छापेमारी की. इसे भी पढ़ें –BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-ec-gives-10-days-extra-time-to-reply-to-cm-hemant-in-mines-lease-case/">BREAKING:

माइंस लीज मामला, सीएम हेमंत को जवाब देने के लिए EC ने दिया 10 दिन का अतिरिक्त समय

दलालों और सरकारी कर्मचारियों को लेनदेन करते हुए पकड़ा

सीबीआई ने दिल्ली, राजस्थान, चेन्नई, हैदराबाद, कोयंबटूर और मैसूर आदि जगहों पर छापेमारी की. इस छापेमारी में कुछ दलालों और सरकारी कर्मचारियों को लेनदेन करते हुए भी पकड़ा गया. इसके अलावा छापेमारी के दौरान हवाला चैनल के माध्यम से आए दो करोड़ रुपए का पता भी चला.

एक दर्जन लोगों से पूछताछ

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एफसीआरए डिवीजन के छह अधिकारियों समेत लगभग एक दर्जन लोगों से पूछताछ की जा रही है. देर रात तक छापेमारी का दौर जारी था. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां की जा सकती है. मामले की जांच जारी है. इसे भी पढ़ें – श्रीलंका">https://lagatar.in/violence-is-not-stopping-in-sri-lanka-order-to-shoot-rioters-on-the-road-at-sight/">श्रीलंका

में नहीं थम रही हिंसा, दंगाइयों को सड़क पर देखते ही गोली मारने का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही