Search

 
 
 

Bokaro News: बोकारो में रिटायर्ड GST अधिकारी के घर CBI की रेड

बोकारो में चीरा चास थाना क्षेत्र में सीबीआई की रेड चल रही है. जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम कैलाश हाउसिंग परिसर में शक्ति सिंह नाम के व्यक्ति के आवास को खंगाल रही है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बोकारो में चीरा चास थाना क्षेत्र में सीबीआई की रेड चल रही है. जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम कैलाश हाउसिंग परिसर में शक्ति सिंह नाम के व्यक्ति के आवास को खंगाल रही है. 

Uploaded Image

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शक्ति सिंह के इस आवास के बाहर अधीक्षक, भारत सरकार का बोर्ड लगा हुआ है. सीबीआई के अधिकारी घर के अंदर मौजूद तमाम दस्तावेजों, बैंक खातों और बेनामी संपत्तियों से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: 

हालांकि मीडिया से बातचीत करने से गुरेज कर रही है. खबर यह है कि शक्ति सिंह गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के रिटायर्ड अधिकारी हैं. वे बिहार राज्य में लंबे समय तक पदस्थापित रहे थे और लगभग ढाई वर्ष पूर्व ही अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं. आशंका है यह छापेमारी उनके सेवाकाल के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने या किसी पुराने वित्तीय घोटाले के सिलसिले में की जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही