Search

 
 
 

रामगढ़ में लोकल सेल लिफ्टर व CCL कर्मियों के ठिकानों पर CBI की छापेमारी

डीएसपी ज्योति मांझी के नेतृत्व में 12 सदस्यीय सीबीआई टीम ने सीसीएल के गिद्दी सी लोकल सेल में छापेमारी की.
 

Ramgarh : रामगढ़ में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. डीएसपी ज्योति मांझी के नेतृत्व में 12 सदस्यीय सीबीआई टीम ने सीसीएल के गिद्दी सी लोकल सेल में छापेमारी की. यह कार्रवाई लोकल सेल लिफ्टर से जुड़े लोगों और सीसीएल के कुछ कर्मचारियों के ठिकानों पर की गई है. सीबीआई टीम ने डाड़ी, डोकाबेड़ा, होसिर, अरगड्डा और सौंदा पोड़ागेट समेत कई स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान, उन लोगों के घरों और परिसरों की जांच की गई जो कथित तौर पर लोकल सेल लिफ्टिंग के कारोबार से जुड़े हुए हैं.

CCL कर्मचारियों के आवासीय परिसरों की भी जांच 

लोकल सेल लिफ्टर्स के ठिकानों की तलाशी के बाद, सीबीआई टीम ने सीसीएल के कुछ कर्मचारियों के आवासीय परिसरों की भी जांच की. यह दर्शाता है कि सीबीआई इस भ्रष्टाचार के मामले में कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है.छापेमारी की खबर फैलते ही कुछ संदिग्ध लिफ्टर अपने घरों से फरार हो गए. सीबीआई की टीम गिद्दी पुलिस फोर्स के साथ मिलकर फरार हुए लिफ्टरों की तलाश कर रही है.

 भ्रष्टाचार के खिलाफ चौथी बड़ी कार्रवाई:

यह गिद्दी सी लोकल सेल में भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई की चौथी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले, सिरका कोलयरी में भी घूसखोरी के आरोप में सीबीआई ने कार्रवाई की थी. यह लगातार हो रही कार्रवाई बताती है कि सीबीआई इस क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.
अधिकारियों से पूछताछ और दस्तावेज़ों की जांच जारी
जांच टीम कोलयरी गिद्दी सी के पीओ कार्यालय अधिकारियों और रोड सेल सीडीएस कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही, इस मामले से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की भी गहन जांच की जा रही है ताकि भ्रष्टाचार के नेटवर्क का पूरी तरह से खुलासा किया जा सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही