Search

 
 
 

CBI ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित आवास-कार्यालय सहित जम्मू-कश्मीर में रेड की

 
सीबीआई की रेड होने पर सत्यपाल मलिक भड़क गये हैं. श्री मलिक ने उन्होंने बिना नाम लिये पीएम मोदी पर हल्ला बोला. New Delhi : सीबीआई द्वारा आज गुरुवार सुबह पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दिल्ली स्थित आवास और कार्यालय की तलाशी लिये जाने कि सूचना है. साथ ही सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर में भी 30 स्थानों पर रेड की है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें जानकारी के अनुसार यह मामला किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर प्रस्तावित किरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए 2019 में 2200 करोड़ रुपये के सिविल वर्क का कॉन्ट्रैक्ट देने में कथित रूप से हुए भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है.

सत्यपाल मलिक का आरोप था कि उन्हें  300 करोड़ की रिश्वत की पेशकश हुई  

याद करें कि इस मामले में सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि उन्हें जम्मू-कश्मीर का गवर्नर रहते, जब जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश नहीं बना था, परियोजना से संबंधित दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ की रिश्वत की पेशकश हुई थी. जान लें कि सत्यपाल मलिक 23 अगस्त (2018) से 30 अक्टूबर (2019) तक वहां के राज्यपाल रहे थे.

तानाशाह द्वारा सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाये जा रहे हैं

अपने आवास पर सीबीआई की रेड होने पर सत्यपाल मलिक भड़क गये हैं. श्री मलिक ने उन्होंने बिना नाम लिये पीएम मोदी पर हल्ला बोला. सत्यपाल मलिक ने ट्वीट किया, पिछले 3-4 दिनों से मैं बीमार हूं ओर अस्पताल में भर्ती हूं. इसके वावजूद मेरे मकान में तानाशाह द्वारा सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाये जा रहे हैं।. मेरे ड्राइवर, मेरे सहायक पर भी छापे मारकर उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है. लिखा कि मैं किसान का बेटा हूं. इन छापों से घबराऊंगा नहीं. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही