Search

 
 
 

प्रथम और द्वितीय JPSC समेत अन्य परीक्षाओं की स्टेटस रिपोर्ट CBI ने HC को सौंपी

 
Ranchi: फर्स्ट एंड सेकंड जेपीएससी समेत अन्य परीक्षाओं की जांच एवं सीलबंद स्टेटस रिपोर्ट सीबीआई ने हाई कोर्ट को सौंप दी है. दरअसल, इन तमाम परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बुद्धदेव उरांव ने 2008 में जनहित याचिका दाखिल की थी. इसके बाद हाईकोर्ट ने इन परीक्षाओं की सीबीआई जांच करने का निर्देश देते हुए नियुक्ति पर रोक लगा दी थी. इसके खिलाफ सरकार और मुकदमे से प्रभावित अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी. जहां से उन्हें राहत मिली और हाईकोर्ट के नियुक्ति प्रक्रिया को रोकने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था, लेकिन सीबीआई जांच के आदेश को बरकरार रखा था. इस मामले में जांच पूरी की जा चुकी है और इसकी स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी गई है. मामले की अगली सुनवाई 16 अगस्त निर्धारित है. मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र एवं आनंदा सेन की खंडपीठ पूरे मामले पर सुनवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें- हाइकोर्ट">https://lagatar.in/read-two-important-news-of-latehar-together-with-high-court-ban-on-tractor-auction/">हाइकोर्ट

ने ट्रैक्टर नीलामी पर लगाई रोक समेत लातेहार की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही