Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CBI की बड़ी कार्रवाई, आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल समेत चार लोगों के 15 ठिकानों पर छापा

सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के परिसरों पर छापे मारे वित्तीय अनियमितता मामले में सीबीआई कर रही  छापेमारी NewDelhi :  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के कार्यकाल में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में  बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने संदीप घोष और उनके चार सहयोगियों के ठिकानों  कुल 15 ठिकानों पर छापा मारा है. जानकारी के अनुसार, सीबीआई जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है उनमें डॉ संदीप घोष (पूर्व प्रिसिंपल), डॉ देबाशीष सोम (डिमॉन्स्ट्रेटर, फोरेंसिक मेडिसिन), संजय बशिष्ठ (पूर्व सुपर स्टार) और बिप्लब सिंह (आरजीकर के आपूर्तिकर्ता) शामिल हैं. कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला ट्रेनी डॉक्टर से कथित रेप व हत्या के साथ-साथ कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले दर्ज किये हैं. कथित रेप व हत्या मामले में आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया है. https://twitter.com/ANI/status/1827533564331569353

 

पूर्व डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने संदीप घोष पर लगाये हैं कई आरोप, किये कई खुलासे

बता दें कि आरजी कर अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपरिटेंडेंट अख्तर अली ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हो रहे भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के संबंध में डॉ. देबाशीष सोम का नाम लेते हुए शिकायत दर्ज करायी है. इतना ही नहीं अख्तर अली ने संदीप घोष पर गंभीर आरोप लगाते हुए वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कई बड़े खुलासे भी किये हैं. अख्तर अली ने दावा किया है कि घोष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में एक रैकेट चलाते थे और उस रैकेट में कई स्टूडेंट्स भी शामिल थे. संदीप घोष पैसे लेकर बच्चों को पास फेल करते थे. डेड बॉडी बेचते थे. बायोमेडिकल कचरा की भी तस्करी करते थे. इसके अलावा अख्तर अली ने संदीप घोष पर मशीनों की खरीद फरोख्त, यूजी-पीजी काउंसलिंग में धांधली, नियुक्ति में भ्रष्टाचार जैसे कई आरोप लगाये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही