Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा में डाकघर घोटाला की जांच करेगी CBI, चार  कर्मचारियों पर प्राथमिकी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: गढ़वा में हुए 2.10 करोड़ का डाकघर घोटाला की जांच सीबीआई करेगी. इस मामले में सीबीआई की एसीबी रांची ने कांड संख्या आरसी 0242022S0005 दर्ज किया है. सीबीआई ने यह मामला गढ़वा के रमना थाने में 26 जून 2019 को दर्ज प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए दर्ज की है. गबन के आरोप में सीबीआई ने रमना उप डाकघर के निलंबित तत्कालीन उप डाकपाल कामेश्वर राम सहित उनके तीन अन्य सहयोगियों को भी नामजद आरोपित बनाया है. जिनमें कामेश्वर राम, उप डाकपाल, ग्राम सिलदाग, थाना छतरपुर, पोस्ट सजवां सलेमपुर, पलामू. अश्विनी कुमार ठाकुर, ग्राम अरसली, पोस्ट भवनाथपुर, गढ़वा. मंजीत कुमार, ग्राम पोखराहा, पोस्ट रजवाडीह, पलामू और संजय कुमार गुप्ता शामिल है. इसे पढ़ें-हाई">https://lagatar.in/new-merit-list-will-be-prepared-for-high-school-result-2016-chief-minister-gave-instructions-to-jssc/">हाई

स्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा 2016 : बनेगा नया मेरिट लिस्ट, मुख्यमंत्री ने जेएसएससी को दिया निर्देश

क्या है मामला

गढ़वा के रमना थाने में गढ़वा के तत्कालीन सहायक डाक अधीक्षक शंकर कुजूर ने लिखित शिकायत की थी. उन्होंने तब आरोप लगाया था, कि तत्कालीन उप डाकपाल कामेश्वर राम ने विभिन्न आवर्ती खातों में फर्जी तरीके से अलग-अलग तारीखों में अवैध निकासी की थी. इसकी सूचना मिलने के बाद उन्हें जांच का आदेश मिला था. जांच में उन्होंने पाया था कि कामेश्वर राम ने आवर्ती खातों का पहली बार भुगतान खाता धारक को किया, लेकिन फिर इन्हीं खातों का दोबारा, तिबारा भुगतान फर्जी तरीके से करके सरकारी राशि का गबन किया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-policeman-appealed-to-himanshus-mothers-government-to-save-the-son-even-on-the-eighth-day-he-was-not-conscious/">धनबाद

: दारोगा हिमांशु की मां की सरकार से गुहार -बेटे को बचाइए, आठवें दिन भी होश नहीं
इन आवर्ती खातों के पहली बार व दूसरी बार भुगतान अलग-अलग व्यक्तियों को किया गया था, जबकि आवर्ती खाता संख्या समान था. कामेश्वर राम ने रमना उप डाकघर के कंप्यूटर सिस्टम में संचय पोस्ट डाटा के साथ भी छेड़छाड़ किया था. इसके चलते बहुत से आवर्ती खाते अवैध दिख रहे थे. कई दस्तावेज डाकघर से गायब थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही