Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

।AS अरुण कुमार स‍िंह के खिलाफ CBI दर्ज करेगी मुकदमा, कौन जीतेगा रामगढ़ का रण, होल्डिंग टैक्स घटेगा पर…, स्टेडियम को उद्घाटन का इंतजार समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : पश्चिमी सिंहभूम के घाटकुरी में लौह अयस्क खनन मामले में झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अरुण कुमार सिंह के खिलाफ सीबीआई मुकदमा दर्ज करेगी. यह मामला वर्ष 2005 में उषा मार्टिन को माइंस आवंटन में हुए कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है. अरुण सिंह के अलावा तत्कालीन खनन निदेशक इंद्रदेव पासवान समेत तीन अन्य भी आरोपी हैं. अन्य तीन लोगों में उषा मार्टिन कंपनी के प्रबंधन के लोग शामिल हैं. रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन का मंगलवार को अंतिम दिन था. रामगढ़ के सियासी रण में अब 20 लड़ाके मैदान में हैं. हालांकि, उम्मीदवारों की संख्या में बदलाव हो सकता है. नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी के बाद ही उम्मीदवारों का असल आंकड़ा सामने आएगा. झारखंड में होल्डिंग टैक्स की दरें कम होंगी, लेकिन टैक्स सर्किल रेट पर ही लिया जाएगा. अप्रैल 2022 से बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स का आकलन और इसका फिर से निर्धारण करने के लिए बनाई गई कमेटी ने सरकार को अपनी रिपोर्ट भेज दी है. कमेटी ने प्रमंडलवार टैक्स की अलग-अलग दर निर्धारित करने की अनुशंसा की है. इसके लिए कुछ नये नियम भी बनाए जाएंगे, लेकिन टैक्स सर्किल रेट के आधार पर ही लिया जाएगा. पांच साल के लंबे इंतजार के बाद लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से बना इनडोर स्टेडियम हैंडओवर के लिए लगभग तैयार है. लेकिन इसे आज भी उद़्घाटन का इंतजार है. विभागीय अधिकारी अगले दस दिनों में मोरहाबादी स्थित मंदिर मैदान में बनाए गए इस स्टेडियम को खेल विभाग को हैंडओवर करने का दावा कर रहे हैं. हालांकि, इसके उद्घाटन को लेकर कोई भी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह रहा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/1-6.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/2-4.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/3-5.jpeg"

alt="" width="1600" height="1271" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/4-5.jpeg"

alt="" width="1428" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/5-5.jpeg"

alt="" width="1076" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/6-5.jpeg"

alt="" width="1600" height="907" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/8-4.jpeg"

alt="" width="1600" height="1274" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही