Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीबीआई आज बीआरएस नेता के कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी, रिमांड मांगेगी!

New Delhi : सीबीआई आज शुक्रवार को बीआरएस नेता के कविता को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करने वाली है. मामला दिल्ली शराब नीति केस से जुड़े भ्रष्टाचार का है. सीबीआई ने कल गुरुवार को के कविता को तिहाड़ जेल में गिरफ्तार किया था. वह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 26 मार्च से न्यायिक हिरासत में थीं.                                            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सीबीआई ने IPC की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), धारा 477-ए (खातों में हेराफेरी) और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7 (सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत देने से संबंधित अपराध) के तहत के कविता को गिरफ्तार किया है.

सीबीआई कोर्ट 6 अप्रैल को तिहाड़ में कविता से पूछताछ कर चुकी है

खबरों के अनुसार सीबीआई कोर्ट से कविता की रिमांड मांगेगी. रिमांड में लेकर सीबीआई कविता से पूछताछ करेगी. जान लें कि इससे पूर्व सीबीआई कोर्ट की इजाजत से 6 अप्रैल को तिहाड़ में कविता से पूछताछ कर चुकी है..सूत्रों के अनुसार के कविता से सह आरोपी बुची बाबू के फोन से बरामद वॉट्सऐप चैट और एक जमीन सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गयी थी. आरोप है कि जमीन डील के बाद आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था.

15 मार्च  को ईडी ने हैदराबाद से कविता को गिरफ्तार किया था

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को ईडी ने 15 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था. 16 मार्च को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट उन्हें 23 मार्च तक ईडी  की रिमांड में भेजा था. इसके बाद कोर्ट ने कोर्ट ने रिमांड 26 मार्च तक बढ़ा दी थी. बाद में 26 मार्च को के कविता को ज्यूडिशियल कस्टडी में तिहाड़ भेज दिया गया था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही