Search

 
 
 

34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले में प्रोटेस्ट पिटीशन के बाद गवाहों से CBI की पूछताछ शुरू

 
Ranchi: 34 वें राष्ट्रीय खेल घोटाले में सीबीआई ने शिकायतकर्ता से पूछताछ शुरू कर दी है. इस मामले के शिकायतकर्ता पंकज यादव के अलावा सुशील सिंह मंटू व सूर्य सिंह बेसरा से सीबीआई अपना पक्ष जान रही है. विधानसभा जांच कमिटी के अध्यक्ष सरयू राय से भी सीबीआई पूछताछ कर तथ्यों की जानकारी ले सकती है. नेशनल गेम्स घोटाला की CBI जांच का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था. जिसके बाद सीबीआई ने जांच कर इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट जमा कर दी थी. स्पोर्ट कॉप्लेक्स के निर्माण में और स्पोर्ट्स उपकरण की खरीददारी को लेकर तीन अलग-अलग जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फ़रवरी 2022 में जांच के आदेश दिए थे. कसल्टेंसी के चयन से लेकर उपकरण की खरीददारी में अनियमितता का आरोप लगाया गया था. सीबीआई जांच में आरोपियों को क्लीनचिट दे दी गयी थी और केस को बंद करने से पहले सीबीआई कोर्ट ने याचिकाकर्ता पंकज यादव समेत दो अन्य शिकायतकर्ता को समन भेज कर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था. शिकायतकर्ता पंकज यादव ने सीबीआई कोर्ट में प्रोटेस्ट पिटीशन दायर कर सीबीआई के क्लोजर रिपोर्ट को चैलेंज किया था. उन्होंने सीबीआई कोर्ट को बताया कि सीबीआई ने अपने जांच रिपोर्ट में लापरवाही बरती है और जिस विधानसभा जांच कमिटी ने मेगा स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स के निर्माण में अनियमितता की बात कही है, उस जांच कमिटी से ना तो बात की है और ना ही उस पहलू पर जांच की है. याचिकाकर्ता का यह भी आरोप था कि सीबीआई ने उनसे भी पूछताछ नहीं की है. सीबीआई कोर्ट ने पंकज यादव की बात को मानते हुए दोबारा जांच के आदेश दिये थे. इसे भी पढ़ें -14">https://lagatar.in/no-clue-found-about-the-missing-girl-14-years-ago-anyone-giving-information-will-get-reward/">14

साल पहले लापता बच्ची का अब तक नहीं मिला सुराग, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही