Ranchi/ Sahebganj: अवैध खनन मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम शुक्रवार को फिर से साहिबगंज स्थित नींबू पहाड़ पहुंची है. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई जांच में नींबू पहाड़ पर पांच लाख घन मीटर के अवैध खनन का मामला सामने आया है. नींबू पहाड़ पर दो हिस्सों में अवैध खनन हुआ है. एक हिस्से में पानी है, जांच में पता चला कि यहां 2016 से अवैध खनन हो रहा है. दूसरे हिस्से में पानी नहीं है, जिसे लोग साल 2021 से अवैध खनन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अवैध खनन के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और राजस्व की वसूली भी की जाएगी. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-saddam-the-mastermind-of-making-fake-deeds-in-the-land-scam-related-to-hemant-soren-till-april-16-court-approves/">हेमंत
सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम में फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम से 16 अप्रैल तक पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी मंजूरी
स्कैम: तलहा खान को बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार [wpse_comments_template]
सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम में फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम से 16 अप्रैल तक पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी मंजूरी
दो दिन पहले पहुंची थी सीबीआई की टीम
बुधवार (10 अप्रैल) देर शाम छह सदस्यीय सीबीआई टीम साहिबगंज पहुंची थी. गुरुवार को टीम ने मामले की जांच की. टीम दो-तीन घंटे के लिए नींबू पहाड़ भी गयी और जांच के बाद दो बजे लौट आयी. आज एक बार फिर टीम नींबू पहाड़ के लिए रवाना हो गई है. गुरुवार को सीबीआई टीम डीएमओ कृष्णकांत किस्कू को लेकर मौक पर पहुंची थी. उसके बाद देर शाम सर्किट हाउस में बुलाकर आवश्यक जानकारी ली गई. फिर कार्यालय खुलवाकर जरूरी दस्तावेज भी जुटाए गए. इसे भी पढ़ें -लैंड">https://lagatar.in/land-scam-high-court-refuses-to-grant-bail-to-talha-khan/">लैंडस्कैम: तलहा खान को बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार [wpse_comments_template]
Leave a Comment