Search

 
 
 

सीबीएसई 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा बुधवार से, चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर भी रोक

 
  • मोबाइल, चैटजीपीटी के इस्तेमाल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हॉल में ले जाने की मनाही
New Delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बुधवार से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है. परीक्षाओं से पहले बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, मोबाइल, चैटजीपीटी के इस्तेमाल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी. बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, छात्रों को परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है. इसमें चैटजीपीटी के इस्तेमाल वाले उपकरण भी शामिल हैं. इन कदमों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि अनुचित साधनों का इस्तेमाल नहीं किया जा सके.

क्या है चैटजीपीटी

चैटजीपीटी (चैट जनरेटिव प्री-ट्रेन्ड ट्रांसफॉर्मर) को नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था. यह दी गई सूचना के आधार पर भाषण, गाने, विपणन कॉपी, समाचार लेख और छात्र निबंध या मानव के समान पाठ उत्पन्न करने में सक्षम है. नयी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रणाली को एक बड़े भाषा मॉडल (एलएलएम) के रूप में जाना जाता है. इसे आगामी शब्द अनुक्रमों का अनुमान करके मानव-जैसा लेखन उत्पन्न करने के लिए डिजाइन किया गया है. परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र में एक चेतावनी निर्देश भी है, आपको किसी भी अनुचित तौर-तरीके में शामिल नहीं होना चाहिए. यदि आप ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाते हैं, तो आपके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और बोर्ड के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें – दिवंगत">https://lagatar.in/ssp-handed-over-a-check-of-five-lakh-rupees-to-the-relatives-of-late-inspector-sandhya-topno/">दिवंगत

दारोगा संध्या टोपनो के परिजनों को एसएसपी ने सौंपा पांच लाख रुपये का चेक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही