Ranchi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. छात्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. स्कूल भी अब एडमिट कार्ड सीधे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षार्थियों को अपने स्कूल से एडमिट कार्ड मिलेगा. सलाह दी गयी है कि वे एडमिट कार्ड में उल्लिखित सभी विवरणों का क्रॉस चेक जरूर करें. एडमिट कार्ड में प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर के साथ संबंधित स्कूल की मुहर भी जरूरी है.
में 100% प्लेसमेंट, एक छात्र सर्वाधिक 1.10 करोड़ पर लॉक [wpse_comments_template]
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं. उसके होमपेज पर, ``मुख्य वेबसाइट`` टैब पर टैप करें. सीबीएसई की शैक्षणिक वेबसाइट खुलेगी. अब सीबीएसई 2023 बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड के लिए निर्धारित लिंक पर क्लिक करें कक्षा 10 या कक्षा 12. जिसके बाद यहां एक नई विंडो खुलेगी. आपका सीबीएसई कक्षा 10 या कक्षा 12 का प्रवेश पत्र का पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा. उसे डाउनलोड करना होगा. इसे भी पढ़ें – XLRI">https://lagatar.in/100-placement-in-xlri-one-student-locked-in-at-most-1-10-crores/">XLRIमें 100% प्लेसमेंट, एक छात्र सर्वाधिक 1.10 करोड़ पर लॉक [wpse_comments_template]
Leave a Comment