Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CBSE 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 38.83 लाख छात्र होंगे शामिल

NewDelhi :   सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा आज यानी 15 फरवरी 2023 से शुरू हो रही है. कोरोना महामारी के बाद अब सीबीएसई पुराने पैटर्न में परीक्षा आयोजित करा रहा है. इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 38,83,710 बच्चे शामिल होंगे. इनमें 21,86,940 छात्र 10वीं और 16,96,770 छात्र 12वीं के हैं. पहले दिन कक्षा 10वीं की पेंटिंग की परीक्षा है. जबकि 12वीं की कॉमर्स स्ट्रीम का आज इंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा है. हालांकि 10वीं के मेन विषयों की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होंगी. पहले दिन इंग्लिश कोर की परीक्षा है. जबकि 12वीं की मेन सब्जेक्ट की परीक्षा 24 फरवरी से स्टार्ट होगी. इस दिन इंग्लिश कोर की ही परीक्षा होगी. परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. (पढ़ें, BBC">https://lagatar.in/income-tax-raid-continues-in-bbc-office-even-today-officials-are-investigating-for-the-last-19-hours/">BBC

के ऑफिस में आज भी इनकम टैक्स की छापेमारी जारी, पिछले 19 घंटे से अधिकारी कर रहे जांच)

सीबीएसई परीक्षा के गाइडलाइंस

  1. सीबीएसई की तरफ से जारी गाइडलाइंस के अनुसार, छात्रों को परीक्षा केंद्र पर स्कूल यूनिफॉर्म और आईकार्ड पहन कर जाना होगा.
  2. ध्यान रहे कि एग्जाम सेंटर पर छात्रों को समय से पहले पहुंचना होगा.
  3. छात्र परीक्षा केंद्र पर केवल एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी, बॉल पेन और पेंसिल लेकर ही जाएं.
  4. परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे- मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और स्मार्ट वॉच लेकर जाना मना है.
  5. छात्रों को परीक्षा समय के समाप्त होने के बाद ही एग्जाम सेंटर्स से बाहर निकलने दिया जायेगा.
  6. सीबीएसई 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जायेगा.
  7. स्टूडेंट्स के लिए रिपोर्टिंग टाइम 9:30 बजे तय किया गया है. 10 बजे सभी गेट बंद कर दिए जायेंगे. इसके बाद स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी.
  8. छात्रों को सीबीएसई एडमिट कार्ड के अलावा स्कूल पहचान पत्र और जरूरी स्टेशनरी आइटम ले जाना अनिवार्य है.
  9. सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं के रेगुलर छात्रों को सीबीएसई 2023 बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना होगा.

चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर भी रोक

बता दें कि CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. जारी निर्देश के अनुसार,छात्रों को परीक्षा हॉल में मोबाइल, चैटजीपीटी के इस्तेमाल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की की अनुमति नहीं है. परीक्षा हॉल में अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाना इसका मुख्य उद्देश्य है. बता दें कि चैटजीपीटी को चैट जनरेटिव प्री-ट्रेन्ड ट्रांसफॉर्मर कहते हैं, इसे नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था. यह दी गयी सूचना के आधार पर भाषण, गाने, विपणन कॉपी, समाचार लेख और छात्र निबंध या मानव के समान पाठ उत्पन्न करने में सक्षम है. नयी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रणाली को एक बड़े भाषा मॉडल (एलएलएम) के रूप में जाना जाता है. इसे आगामी शब्द अनुक्रमों का अनुमान करके मानव-जैसा लेखन उत्पन्न करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसे भी पढ़ें : 12">https://lagatar.in/12-advertisements-were-cancelled-jssc-can-give-relaxation-in-the-age-limit-of-10-appointments/">12

विज्ञापन हुए थे रद्द, JSSC 10 नियुक्तियों की आयु सीमा में दे सकता है छूट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही