Search

 
 
 

CBSE 10th बोर्ड रिजल्ट आउट, 93.66% छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी

 
Lagatar Desk :   केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 93.66 प्रतिशत छात्र परीक्षा में पास हुए हैं, जो पिछले साल 93.60 प्रतिशत की तुलना में 0.06% अधिक है. छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in">http://cbseresults.nic.in/">cbseresults.nic.in

पर जाकर देख सकते हैं. https://twitter.com/PTI_News/status/1922194966740177034

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 2,38,50,796 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 23,71,939 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 22,21,636  छात्र परीक्षा में पास हुए हैं. हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है. CBSE के मुताबिक, 95% लड़कियां 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पास हुई हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% रहा. इस तरह लड़कियां लड़कों से 2.37% आगे रहीं.

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in">http://cbseresults.nic.in/">cbseresults.nic.in

     पर जायें.
  • फिर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं.
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही