Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीबीएसई दसवीं : कैंब्रियन पब्लिक स्कूल की मुस्कान 98.4 प्रतिशत अंक के साथ बनी स्कूल टॉपर

Ranchi : कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड के विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में परचम लहराया है. मुस्कान 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान पर रही. आकांक्षा सिंह 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, शौर्य प्रखर 96 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे, ग्रेसी सिंह 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे और आशीष टूडू 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे. अपर्णा सिंह, प्राची राय और खुशी कुमारी 95. 4 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे. यश रे 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ सातवें और हिमांशु 94 प्रतिशत अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहे. खुशी पांडेय और वर्षा सोनी 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहीं. देव कुमार और मानसी सिंह 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहे.

25 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किये 

इस वर्ष 25 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किया है. विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा.विद्यालय प्रबंधन के चेयरमैन पंचम सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय का परीक्षाफल लगातार बेहतर हो रहा है. प्राचार्य डॉ नीता पांडेय ने सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय का परीक्षाफल काफी अच्छा रहा. आगामी वर्षों में यह परिणाम और भी अच्छा होगा. उन्होंने बच्चों को लक्ष्य केंद्रित करते हुए विज्ञान, वाणिज्य या कला विषय चुनने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें – सीबीएसई">https://lagatar.in/cbse-10th-excellent-performance-of-children-of-ranchis-firayalal-public-school/">सीबीएसई

10वीं : रांची के फिरायालाल पब्लिक स्कूल के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही