Search

 
 
 

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा टली

 

New Delhi : देशभर में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के मामलों की वजह से सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा को टाल दिया गया है, जबकि 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गयी है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद बोर्ड ने बुधवार दोपहर को यह घोषणा की. 12वीं की परीक्षा के लिए सीबीएसई 15 दिन पहले तिथि और कार्यक्रम की घोषणा करेगी. उधर 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गयी है. नयी तिथियों को लेकर अभी कुछ नहीं बताया गया है. 1 जून को मंत्रालय द्वारा हालात की समीक्षा के बाद कोई फैसला लिये जाने की उम्मीद है.

लगातार की जा रही थी परीक्षा टालने की मांग

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की जा रही थी. है. परीक्षार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल और सीबीएसई से परीक्षाओं को आगे बढ़ाने का आग्रह किया जा रहा है. इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इन परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिय़ा. सीबीएसई की पूर्व डेटशीट के अनुसार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होने वाली थीं.

ऐसे बनेगा 10वीं का रिजल्ट

ऐसा पहली बार हो रहा है CBSE ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा पूरी तरह से रद्द कर दिया है. सवाल उठता है कि स्टूडेंट्स का रिजल्ट किस तरह तैयार किया जाएगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में इस पर भी चर्चा की गई. सरकार इस नतीजे पर पहुंची है कि इसके लिए सीबीएसई मापदंड निर्धारित करेगी. उसी के आधार पर इस साल सीबीएसई 10वीं के सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट बनेगा.

बोर्ड द्वारा तय क्राइटीरिया से बने रिजल्ट से अगर कोई स्टूडेंट संतुष्ट नहीं होता है, तो उसे फिर से परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा. परिस्थितियां सामान्य होने के बाद CBSE पुणः उस परीक्षा का आयोजन करेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही