Search

 
 
 

सीबीएसई 10वीं : रांची के फिरायालाल पब्लिक स्कूल के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 
Ranchi : सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में फिरायालाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. यहां का पास प्रतिशत शत प्रतिशत रहा. इस बार कुल 102 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा में परीक्षा दी थी, जिसमें 12 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. 80% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 33 है. 60% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 80 है. प्रीशा श्रीवास्तव ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिन्हें 97% अंक मिले हैं. वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त किया है शिवानी ने. प्रिया कुमारी यादव 96.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे. विषय वार टापर्स 
  • इंग्लिश - प्रीशा श्रीवास्तव - 99%
  • हिन्दी - शिवानी व प्रिया कुमारी यादव -97%
  • गणित - प्रीशा श्रीवास्तव -100%
  • विज्ञान- सैमसन बारला -97%
  • सामाजिक विज्ञान - शिवानी - 98%
  • कंप्यूटर - सैमसन बारला - 99%

प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने बच्चों को दी बधाई

स्कूल के प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि स्कूल के दो महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं- छात्र एवं शिक्षक, हमारे ये दोनों स्तंभ विद्यालय में हमेशा ही खुश रहते हैं. यहां के विद्यार्थियों में अनुशासन, बड़े और बुजुर्गों के प्रति आदर- सम्मान, आत्मविश्वास और स्वाभिमान जैसे कई गुणों का समावेश है, जो उनकी निरंतर प्रगति का आधार है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही