Search

 
 
 

सीबीएसई दसवीं के परिणाम घोषित : आदित्य को 99.4 प्रतिशत अंक, बने डीपीएस रांची के टॉपर

 
Ranchi : उत्कृष्ट शैक्षणिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा 2022 में विद्यालय के गौरवशाली इतिहास में अपनी पहचान बनाई है. जिसका परिणाम शुक्रवार 22 जुलाई को घोषित हुआ. आदित्य कुमार शर्मा 99 4 प्रतिशत अंक 0के साथ विद्यालय के टॉपर बने. परीक्षा में बैठने वाले 360 विद्यार्थियों में 195 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया, जबकि 270 ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक और 57 ने विभिन्न विषयों में 100% अंक प्राप्त किया है.

प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने प्रसन्नता जाहिर की

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने विद्यार्थियों के सफलता पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता यहां के शिक्षकों और छात्रों द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को भी इसके लिए बधाई दी.

यहां का नाम रौशन करना है- आदित्य कुमार शर्मा

आदित्य कुमार शर्मा ने अपनी सफलता पर बताया कि आगे JEE MAINS की तैयारी करनी है. घर में पिता एरोनॉटिकल एंगिनीर है. जब क्लास आठवीं में था, तो दसवीं के सीनियर्स को देख कर प्रेरणा मिली. घर वालों का हमेशा सपोर्ट रहा है. अपनी फैमिली के साथ साथ अपने स्कूल को भी धन्यवाद देना चाहता हूं. आगे की पढाई रांची में करूंगा. अपने जिले में रह कर यहां का नाम रौशन करना है. इसे भी पढ़ें – जेल">https://lagatar.in/jailed-ias-pooja-singhals-daughter-ayushi-got-97-6-percent-marks-in-12th/">जेल

में बंद IAS पूजा सिंघल की बेटी आयुषी को 12वीं में मिले 97.6 प्रतिशत अंक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही