Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CBSE 12th Result : शहर के आदित्य कॉमर्स, अपराजिता आर्ट्स व भाविका बनी साइंस में कोल्हान टॉपर

बागबेड़ा का आदित्य सेल्फ स्टडी कर बना कामर्स टापर Jamshedpur (Anand Mishra) : बागबेड़ा के गणेशनगर निवासी आदित्य कुमार साव ने सीबीएसई 12वीं कामर्स की परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. वह कोल्हान टापर बना है. आदित्य को एकाउंट्स में 98, इकोनोमिक्स में 98, बिजनेस स्टडीज में 98, इंग्लिश में 96 व एप्लाइड मैथ्स में 97 अंक प्राप्त हुए है. आदित्य के पिता मनोज कुमार साव एलआइसी एजेंट है, वहीं मां सुमित्रा उज्जीवन बैंक में मैनेजर है. आदित्य बताते हैं वे स्कूल के अलावा अपने घर में रोजाना पांच-छह घंटा पढ़ते थे. वह डीएवी बिष्टुपुर का विद्यार्थी है. आदित्य ने कहा कि सेल्फ स्टडी पर फोकस करते हुए यह सफलता प्राप्त की. इसमें स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी योगदान रहा. पढ़ाई में उसके बड़े भाई आयुष कुमार साहू का मार्गदर्शन प्राप्त है. आदित्य अब आइपीएम की परीक्षा की तैयारी कर रहा है. साथ ही सीयूईटी की परीक्षा भी देगा. वह आइआइएम में नामांकन लेना चाहता है. प्रबंधन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहता है. वह बास्केटबाल व कराटे अच्छी तरीके से खेल लेता है. इसे भी पढ़ें : खरगे">https://lagatar.in/kharge-held-election-meetings-in-barhi-and-latehar-said-if-indian-government-is-formed-we-will-bring-out-the-leaders-who-were-wrongly-sent-to-jail/">खरगे

ने बरही व लातेहार में की चुनावी सभा, कहा- इंडिया की सरकार बनी तो गलत ढंग से जेल भेजे गए नेताओं को लाएंगे बाहर

 आर्ट्स में अपराजिता ने परचम लहराया

आदित्यपुर दो की रोड नंबर 31 की रहने वाली अपराजिता कुमारी 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर आर्ट्स की कोल्हान टापर बनी है. उसके पिता संजय कुमार सरकारी स्कूल के शिक्षक है तथा मां किरण गृहणी है. अपराजिता ने बताया कि उसे इंग्लिश में 98, भूगोल में 98, इतिहास में 97, इकोनोमिक्स में 95, राजनीति विज्ञान में 100 में 100 अंक प्राप्त हुआ है. वह भविष्य में आइएएस बनने की इच्छा रखती है. सीयूईटी के माध्यम से वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेगी. उसने भी सेल्फ स्टडी के माध्यम से यह सफलता प्राप्त की है. रोजाना पांच घंटे स्कूल के अलावा घर पर पढ़ती थी. वह डीएवी बिष्टुपुर की छात्रा है. उसे वाद विवाद व पब्लिक स्पीकिंग करना पसंद है. टीवी चैनलों में डिबेट देखती है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/names-of-900-voters-missing-from-four-booths-in-chakradharpur-bjp-reaches-election-commission/">चक्रधरपुर

में चार बूथों से 900 वोटरों का नाम गायब, भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

साइंस में भाविका बनी कोल्हान टापर

टेल्को आस्था ट्र्विन सिटी की रहने वाली भाविका श्री 12वीं साइंस में 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ कोल्हान टापर बनी है. उसे इंग्लिश में 99, कंप्यूटर में 98, फिजिक्स में 97, बायो में 94, केमेस्ट्री में 100 में से 98 अंक प्राप्त हुए हैं. उसके पिता अविनाश कुमार टाटा हिताची में कार्यरत हैं और मां इंदु कुमारी टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मया विद्यालय में केमेस्ट्री की शिक्षिका हैं. भाविका विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की छात्रा है. उसने इस बार नीट की भी परीक्षा दी है. भविष्य में वह चिकित्सक बनना चाहती है. वह घर में चार-पांच घंटा नियमित रूप से पढ़ाई करती है. उसकी बहन कक्षा नवम में एलएफएस टेल्को में पढ़ती है. भाविका बताती है कि वह सोशल मीडिया में एक्टिव नहीं है. अपनी इस सफलता के लिए उसने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं माता-पिता को श्रेयस्कर बताया है. इसे भी पढ़ें : लाठीचार्ज">https://lagatar.in/angered-by-the-lathicharge-hundreds-of-people-surrounded-guva-police-station-and-demanded-suspension-of-the-police-officer/">लाठीचार्ज

से नाराज सैकड़ों लोगों ने घेरा गुवा थाना, थानेदार को सस्पेंड करने की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही