Search

 
 
 

सीबीएसई : छठी, नौवीं और 11वीं में क्रेडिट सिस्टम होगा लागू

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) स्कूलों में अब नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत पढ़ाई होगी, जो क्रेडिट सिस्टम पर आधारित होगी. छात्र को प्राप्त होने वाले क्रेडिट एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट में जुड़ते रहेंगे. नौंवी के लिए संभावित प्रस्तावित क्रेडिट के अनुसार छात्र को पांच विषयों को पास करना होगा. इसमें दो भाषा और तीन विषय शामिल होंगे. इनमें पास होने पर ही छात्र क्रेडिट हासिल कर पाएंगे. इस सिस्टम को पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 से छठी, नौवीं व 11वीं में लागू करने की सीबीएसई तैयारी कर रहा है. इस सिस्टम के तहत नौंवी में साल भर में 210 घंटे की पढ़ाई करने पर छात्रों को 40-54 क्रेडिट अंक मिलेंगे. इसे भी पढ़ें : वॉल">https://lagatar.in/wall-street-journal-report-iran-can-attack-israel-in-24-48-hours/">वॉल

स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट : ईरान 24-48 घंटे में इजरायल पर हमला कर सकता है…

75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

यह क्रेडिट सभी विषयों में परीक्षा पास करने पर ही मिलेंगे. इसके लिए साल भर में एक कक्षा में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होगी. सीबीएसई ने इस सिस्टम का हिस्सा बनने के लिए स्कूलों को आमंत्रित किया है. इस संबंध में बोर्ड की ओर से सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गयी है. बोर्ड ने नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क की गाइडलाइंस तैयार कर उससे संबंधित कई कार्यशालाएं की हैं. बोर्ड ने अब इसे प्रभावी बनाने को लेकर परीक्षण, मूल्यांकन करने के लिए छठी, नौवीं व 11वीं कक्षा में संबंधित दिशा-निर्देशों के एक पायलट कार्यान्वयन की योजना बनायी है. जानकारी के अनुसार सीबीएसई नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क के सफल परीक्षण को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता सत्र, परामर्श कार्यक्रम का भी आयोजन करेगा. इसके साथ ही पायलट कार्यक्रम में शामिल होनेवाले स्कूलों का मार्गदर्शन करेगा. इसे भी पढ़ें : न्याय">https://lagatar.in/nyay-ulgulan-maharally-kalpana-soren-released-the-agenda/">न्याय

उलगुलान महारैली: कल्पना सोरेन ने जारी किया एजेंडा

प्रत्येक विषय के लिए 210 घंटे और सात क्रेडिट

इस सिस्टम के तहत प्रत्येक विषय के लिए 210 घंटे होंगे. इस तरह से 1050 घंटे पांच अनिवार्य विषयों के लिए आवंटित होंगे. 150 घंटे आंतरिक मूल्यांकन, शारीरिक शिक्षा, आर्ट एजुकेशन और कार्य अनुभव के लिए होंगे. हर विषय के लिए सात क्रेडिट होंगे. नौवीं में पांच विषयों को पास करने पर छात्र 40 क्रेडिट के योग्य होगा. यदि छात्र छठा व सातवां विषय लेता है, तो उसके क्रेडिट 47-54 तक हो जाएंगे. 11वीं में एक भाषा और चार विषयों में पास होने पर 40 क्रेडिट के योग्य होंगे. 210 घंटे प्रत्येक विषय के लिए होंगे. नौंवीं की तरह ही 150 घंटे आंतरिक मूल्यांकन, शारीरिक शिक्षा, कार्य अनुभव व जरनल स्टडी के लिए होंगे. यदि कोई छात्र पांच विषयों के अलावा छठा विषय लेता है तो वह 47 क्रेडिट पाने के योग्य होगा. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-cbi-what-is-the-status-of-criminal-cases-of-mps-and-mlas/">हाईकोर्ट

ने CBI से पूछा- सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों की स्थिति क्या है?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही