Search

 
 
 

CBSE की अपील, सैंपल पेपर के लिए फर्जी लिंक ना खोले, रहे साइबर गिरोह से सावधान

 
Ranchi: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा चल रही है. 31 मार्च तक परीक्षा होनी है. छात्र बोर्ड के सैंपल पेपर को सॉल्व कर रहे है.इसी को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने पब्लिक नोटिस जारी कर परीक्षार्थियों से सावधान रहने की अपील की है. सीबीएसई ने कहा कि बोर्ड एग्जाम के सैंपल पेपर के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली की जा रही है.सीबीएसई ने सभी स्कूल से अपील की है कि ऐसी कोई भी घटना सामने न आये और ज्यादा से ज्यादा बच्चों को सावधान किया जाये. इसे भी पढ़ें - रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-deputy-commissioner-madhavi-mishra-and-sp-piyush-pandey-voted/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनाव : उपायुक्त माधवी मिश्रा और एसपी पीयूष पांडेय ने किया मतदान

साइबर गिरोह ने बनाया लिंक 

सीबीएसई की जारी पब्लिक नोटिस में बताया गया है कि कुछ साइबर गिरोह ने http://cbse.support/sp

से नया लिंक बनाया है. जिसमें कहा गया है कि सीबीएसई ने कक्षा 10, 12 की परीक्षाओं के लिए 30 सैंपल पेपर सर्कुलेट किये हैं, जिनके आधार पर बोर्ड परीक्षा के पेपर होंगे. जो की बिलकुल गलत है. बता दें कि बच्चे जैसे इस लिंक पर जा रहे है, उसमें से सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए पैसे भी मांग की जा रही हैं. बोर्ड ने सभी से अत्यधिक सावधान रहने, ऐसे किसी भी फर्जी संदेशों और वेबसाइटों के लिंक का जवाब न देने की अपील की है. सीबीएसई ने कहा कि सैंपल पेपर सीबीएसई की आधिकारिक www.cbse.gov.in पर निशुल्क उपलब्ध हैं. छात्र सैंपल पेपर को डाउनलोड करने के लिए बोर्ड किसी भी छात्र या पैरेंट्स से पैसे चार्ज नहीं करता हैं. इसे भी पढ़ें - होलाष्टक">https://lagatar.in/holashtak-starts-from-today-do-not-forget-to-do-auspicious-or-auspicious-work-for-8-days/">होलाष्टक

आज से शुरू, 8 दिनों तक मांगलिक कार्य करने की मनाही, ये 5 राशि वाले रहें सावधान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही