Search

 
 
 

CBSE : सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पिछले वर्षों की ही तरह इस बार भी सिंगल गर्ल चाईल्ड छात्रवृत्ति योजना की घोषणा कर दी है. इस योजना के तहत किसी भी दंपत्ति को मात्र एक बालिका संतान हो तो, उसे छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है. लेकिन इसका लाभ सीबीएसई स्कूलों की छात्राओं को ही प्रदान किया जाता है. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो गयी है. आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-tata-manipal-college-revealed-after-two-years-seven-arrested/">जमशेदपुर

: टाटा-मणिपाल कॉलेज से एसी चोरी मामले में सात गिरफ्तार
इस योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए वैसी सिंगल गर्ल चाइल्ड (छात्राएं) आवेदन कर सकेंगी, जिन्होंने इस वर्ष (2023 में) 10वीं की परीक्षा पास की है. साथ ही वे सीबीएसई से संबद्ध स्कूल में ही 11वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं. इसके अलावा उन छात्राओं से भी आवेदन आमंत्रित किया गया है, जो पिछले वर्ष 11वीं कक्षा में इस योजना की लाभुक रही हैं और अब 12वीं कक्षा में उन्हें नवीकरण कराना है. दोनों ही कैटेगरी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर है. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर आवेदन समेत विस्तृत जानकारी उपलब्ध है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही