Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CBSE : 12वीं बोर्ड परीक्षा में अकाउंटेंसी विषय में बड़ा बदलाव

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी वर्ष 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. अध्यतन जानकारी के अनुसार बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा-2024 में अकाउंटेंसी के पेपर में बदलाव के संबंध में एक अहम नोटिस जारी किया है. इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में बताया जा गया है, ताकि उन्हें बोर्ड परीक्षा में किसी तरह की परेशानी न हो. हाल ही में सीबीएसई ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए अकाउंटेंसी आंसर-बुक में एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है. अधिसूचना के अनुसार बोर्ड अब उन उत्तर पुस्तिकाओं को हटा रहा है जिनमें अकाउंटेंसी विषय में टेबल प्रदान किये गये थे. बोर्ड की ओऱ से बताया गया है कि यह बदलाव बोर्ड परीक्षा 2023-24 से लागू होगा. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-government-imposed-gst-on-ganga-water-cbic-rejected-the-claim-said-it-was-not-imposed/">कांग्रेस

ने कहा, सरकार ने गंगाजल पर जीएसटी लगाया, सीबीआईसी ने दावा खारिज किया, कहा- नहीं लगाया…
बोर्ड की अधिसूचना में कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा-2024 को लेकर सीबीएसई ने हितधारकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर उन उत्तर पुस्तिकाओं को हटाने का फैसला किया है, जिनमें अकाउंटेंसी विषय में टेबल प्रदान की गई थीं. वर्ष 2024 की परीक्षा से 12वीं कक्षा के अन्य विषयों की तरह सामान्य पंक्ति की उत्तर पुस्तिकाएं अकाउंटेंसी विषय में भी प्रदान की जाएंगी. इस निर्णय से सीबीएसई एफिलिएटेड सभी स्कूलों के प्राचार्यों को भी अवगत करा दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही