Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CBSE बोर्ड ने बदला 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं का सिलेबस, जल्द जारी होगा सैंपल पेपर

NewDelhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2021-22 से कक्षा 9 से 12 तक के प्रश्न पत्र पैटर्न में बदलाव कर दिया है. यह बदलाव इसी सेशन से लागू होगा. इसकी जानकारी सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को भेज दी गई है. बोर्ड की मानें तो 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा -2021 में अब शॉर्ट और लॉन्ग प्रश्न उत्तरी 10 फीसदी कम पूछे जाएंगे.

परीक्षा में क्षमता बेस्ड प्रश्न जोडे गए, परीक्षा पैटर्न बदला

अभी तक 10वीं कक्षा में 70 फीसदी लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते थे. वहीं 12वीं में 60 फीसदी लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न रहते थे. लेकिन अब बोर्ड ने इन्हें 10 फीसदी कम कर दिया है. 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में क्षमता बेस्ड प्रश्न जोड़े गए हैं. यह बदलाव नई शिक्षा नीति 2020 के तहत किया गया है.

कक्षा 9वीं से 11वीं के पैटर्न

स्टूडेंट्स में सोचने-समझने की क्षमता का सही विकास हो, इसके लिए अब 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा में क्षमता बेस्ड प्रश्नों के जवाब देने होंगे. इसमें 9वीं और 10वीं कक्षा में 30 फीसदी और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 20 फीसदी क्षमता वाले प्रश्न रहेंगे. अभी तक क्षमता बेस्ड प्रश्न नहीं पूछे जाते थे.

बोर्ड द्वारा जल्द जारी किया जाएगा नया सैंपल

बोर्ड के एकैडमिक डायरेक्टर डॉ. जोसफ इमैनुअल की मानें तो बदले हुए नए पैटर्न पर ही सैंपल पेपर (Sample Paper) जारी किए जाएंगे. इसी पैटर्न पर अब स्कूलों को पढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है. इससे छात्रों को अभी से इसकी जानकारी मिल पाएगी और वे बेहतर तैयारी कर पाएंगे.

9वीं और 10वीं का परीक्षा पैटर्न

  1. क्षमता बेस्ड प्रश्न 30 फीसदी रहेंगे (इनमें मल्टीपल च्वाइस, केस स्टडी, इंटीग्रेटेड टाइप प्रश्न रहेंगे).
  2. 20 अंक वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे.
  3. लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 60 फीसदी से घटा कर अब 50 फीसदी पूछे जाएंगे.

11वीं और 12वीं का परीक्षा पैटर्न

  1. क्षमता बेस्ड प्रश्न 20 फीसदी रहेंगे (इनमें केस स्टडी, मल्टीपल च्वाइस, इंटीग्रेटेड प्रकार के प्रश्न शामिल रहेंगे).
  2. 20 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे.
  3. लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न अब 70 फीसदी से घटा कर 60 फीसदी कर दिए गए हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही