- जून में कार्यशाला का आयोजन करेगा सीबीएसई, आवेदन 15 मई तक
विज्ञापन मामला : सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु रामदेव और बालकृष्ण के हलफनामे स्वीकार नहीं किये इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदन करने के बाद बोर्ड की ओर से छात्रों को वेबिनार के का आयोजन किया जायेगा. इस वेबिनार के माध्यम से छात्रों को लेखन की तकनीक सिखाई जाएगी. साथ ही इस कार्यक्रम के तहत जमा की गई प्रविष्टियों में से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रविष्टियों को सीबीएसई की ओर से ई-पब्लिश किया जाएगा. कार्यक्रम के तहत तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिसमें पांचवीं से छठी कक्षा के छात्रों को 500-600, सातवीं-आठवीं कक्षा के छात्रों को 600-900 और नौवीं-दसवीं के छात्रों को 1000-1500 शब्दों में कहानी लिखनी है. इस कार्यक्रम के लिए बोर्ड ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसकी अंतिम तिथि 15 मई है. इसे भी पढ़ें : घोषणा">https://lagatar.in/rahul-hits-back-at-pm-modis-attack-on-manifesto-history-doesnt-change-by-spewing-lies-from-platforms/">घोषणा
पत्र को लेकर पीएम मोदी के हमले पर राहुल का पलटवार, मंचों से झूठ की बौछार करने से इतिहास नहीं बदलता
एक से 30 जून तक ऑनलाइन कार्यशाला
इस कार्य्रम के तहत पंजीकृत छात्रों को लिखने की तकनीक सिखाने के लिए बोड की ओर से एक जून से 30 जून तक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. जानकारी के अनुसार छात्र गर्मी छुट्टी के दौरान अपनी कहानियों को तैयार करेंगे. बोर्ड ने सभी स्कूलों में रीडिंग मिशन को बढ़ावा देने के लिए इस अवसर का लाभ लेने का निर्देश दिया है. साथ ही छात्रों के बीच पढ़ने और लिखने के कौशल को बढ़ावा देने के लिए उभरते लेखक कार्यक्रम में छात्रों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-dmk-has-the-first-copyright-on-corruption-the-entire-family-is-looting-tamil-nadu/">पीएममोदी ने कहा, भ्रष्टाचार पर पहला कॉपीराइट द्रमुक का, पूरा परिवार तमिलनाडु को लूट रहा [wpse_comments_template]
Leave a Comment