Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएवी बरियातू में लाइफ स्किल पर सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम

Advertisement
Advertisement
Ranchi : डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू में लाइफ स्किल विषय पर एक दिवसीय सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सीबीएसई रिसोर्स पर्सन इंदु प्रसाद और अंजु सिन्हा शामिल रहीं. प्रोग्राम में विद्या विकास पब्लिक स्कूल, सुरेंद्र नाथ सेंटेनरी स्कूल, स्टार इंटरनेशनल स्कूल और डीएवी बरियातू से कुल साठ शिक्षकों ने भागीदारी की. प्राचार्य विनय कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी और ज्ञान के विकासवादी युग में शिक्षकों में जीवन कौशल का होना जरूरी है, जिससे कि वे विद्यार्थियों में जीवन मूल्य और इक्कीसवीं सदी के कौशल का विकास कर सकें. नयी शिक्षा नीति के संदर्भ में ऐसे सेमिनार का उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षण के नये सांचे में ढालना है, जिससे वे विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान जीवन मूल्य के परिप्रेक्ष्य में प्रदान कर सकें. रिसोर्स पर्सन द्वारा गतिविधियों के माध्यम से जीवन कौशल के अर्थ और उसकी उपयोगिता को समझाया गया. इसे भी पढ़ें – सीयूजे">https://lagatar.in/cuj-alumni-are-flying-the-flag-of-their-achievements-across-the-country-vc/">सीयूजे

के पूर्ववर्ती विद्यार्थी देशभर में अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे : वीसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही