Search

 
 
 

CBSE का दावा, Re Evaluation Portal हैक करने की कोशिश, 2 मिनट में 15 लाख हिट, 16 हजार छात्रों के आवेदन जमा

एक खबर और है कि CBSE के OSM कॉन्ट्रैक्ट और कॉपी जांच में कथित गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्रालय के तेवर तल्ख हैं. खबरों के अनुसार मंत्रालय ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं. आदेश के तहत कोएम्ट एडुटेक कंपनी को जारी किये गये टेंडर पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.
 

New Delhi :   केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन पोर्टल 2 जून से शुरू तो हो गया, लेकिन छात्र शिकायत करने लगे कि पोर्टल नहीं खुल रहा है, वे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं.

 

 

 

इस बीच सीबीएसई का दावा सामने आया कि उसके पोर्टल को हैक करने की कोशिश की जा रही है. बोर्ड के अनुसार कुछ अराजक तत्वों ने पोर्टल की सेवाओं को बाधित करने के लिए लगातार साइबर अटैक किये.

 

 

सीबीएसई ने कहा कि इन सब बाधाओं के बावजूद हजारों छात्रों ने सफलतापूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी की. CBSE ने जानकारी दी कि री-इवैल्यूएशन पोर्टल एक समय में 8,000 से अधिक concurrent users को सपोर्ट कर रहा है. आज मंगलवार दोपहर तीन बजे तक 16,000 से ज्यादा छात्रो ने सफलतापूर्वक आवेदन जमा करा दिया था.

 


सीबीएसई ने अपनी साइबर सिक्योरिटी की टीम से मिले इनपुट के आधार पर बताया कि हालिया हमला डिनायल ऑफ़ सर्विस (Denial of Service) का था. इस कारण पोर्टल पर महज 2 मिनट के अंदर 15 लाख हिट्स आये. कहा कि एक लाख से ज़्यादा बार फ़ाइलों को बिना अनुमति के एक्सेस करने की कोशिश हुई.

 


सीबीएसई के अनुसार उसकी तकनीकी टीमें लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है,  ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो. सीबीएसई ने साफ किया कि  छात्रों से मिले सुझावों और फीडबैक के आधार पर पोर्टल में कुछ सुधार भी किये गये हैं. इन सुझावों में सत्र की समय सीमा बढ़ाया जाना भी शामिल है, जिससे छात्र बिना किसी जल्दबाजी के आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें. 

 


एक खबर और है कि CBSE के OSM कॉन्ट्रैक्ट और कॉपी जांच में कथित गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्रालय के तेवर तल्ख हैं. खबरों के अनुसार मंत्रालय ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं. आदेश के तहत कोएम्ट एडुटेक कंपनी को जारी किये गये टेंडर पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

 


दरअसल कोएम्ट एडुटेक ने यह टेंडर टीसीएस को मात देकर हासिल किया था. टेंडर प्रक्रिया में कोएम्ट एडुटेक ने प्रति कॉपी जांच के लिए 25 रुपये का प्रस्ताव दिया था,जबकि टीसीएस का प्रस्ताव 53-65 रुपये का था. कोएम्ट एडुटेक का प्रस्ताव 384 करोड़ था. यह टीसीएस के ₹ 951.3 करोड़ से काफी कम था.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही