Search

खाड़ी देशों के लिए CBSE ने 10वीं-12वीं की 2 मार्च की परीक्षा टाली

New Delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मध्य-पूर्व के कुछ देशों में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए वहां चल रही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है. इसे लेकर सीबीएसई की तरफ से सर्कुलर जारी कर दिया गया है. परीक्षा स्थगित करने का आदेश सिर्फ खाड़ी देशों के स्कूलों व छात्रों के लिए है. भारत में चल रही परीक्षा पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
 
जारी सर्कुलर के अनुसार बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में युद्ध और बदल रहे हालातों के मद्देनजर 2 मार्च 2026 (सोमवार) को निर्धारित कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं. नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी. 

सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को स्थिति की समीक्षा की जाएगी और 5 मार्च 2026 से निर्धारित आगामी परीक्षाओं को लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा. बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों और स्कूलों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से अपने विद्यालयों के संपर्क में रहें और आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही