Search

 
 
 

सीबीएसई विवाद :  धर्मेंद्र प्रधान पर राहुल का निशाना, आप मुझ पर हमला कर सकते हैं, पर अपराध मुक्त नहीं हो सकते

राहुल गांधी ने फिर पूछा. सीबीएसई OSM का अनुबंध COEMPT को क्यों सौंपा गया. एक कंपनी जो पहले से ही अपने पुराने नाम ग्लोबरेना के तहत विवादों में घिरी हुई थी? यह किसके आदेश पर किया गया? उसकी पृष्ठभूमि की जांच क्यों नहीं की गयी?  पूछा कि COEMPT के प्रबंधन और मोदी सरकार के बीच क्या संबंध है?
 

New Delhi :  सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में गड़बड़ी को लेकर राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं. इस पर आज गुरुवार को शिक्षा मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कई आरोप लगाये.

 

 
धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल को लगातार मिल रही चुनावी हार के कारण फ्रस्टेटेड करार दिया. कहा कि राहुल गांधी चुनावी हार की कुंठा के कारण देश की वैज्ञानिक प्रगति का विरोध कर रहे हैं.  शिक्षा मंत्री द्वारा प्रेस कॉंफ्रेस में राहुल गांधी को निशाना बनाये जावे पर श्री गांधी ने  उन्हें जवाब दिया है.

 


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,  धर्मेंद्र प्रधान जी, आप मुझ पर जितना चाहें हमला कर सकते हैं, लेकिन इससे आप अपने अपराधों से मुक्त नहीं होंगे. न ही यह मुझे 18.5 लाख बच्चों के लिए जवाब मांगने से रोकेगा.

 


राहुल गांधी ने फिर पूछा. सीबीएसई OSM का अनुबंध COEMPT को क्यों सौंपा गया. एक कंपनी जो पहले से ही अपने पुराने नाम ग्लोबरेना के तहत विवादों में घिरी हुई थी? यह किसके आदेश पर किया गया? उसकी पृष्ठभूमि की जांच क्यों नहीं की गयी?  पूछा कि COEMPT के प्रबंधन और मोदी सरकार के बीच क्या संबंध है?

 


राहुल गांधी ने कहा कि या तो आपने पृष्ठभूमि की जांच की और फिर भी आगे बढ़ गये या आपने बिल्कुल भी जांच नहीं की. किसी भी तरह, आप सहभागी हैं. राहुल गांधी ने लिखा कि जहाँ तक ज़िम्मेदारी की बात है  तो अगर प्रधानमंत्री को परवाह थी, तो उन्हें लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद करने के लिए आपको बहुत पहले ही बर्खास्त कर देना चाहिए था. 

 


 यहां बता दें कि आज धर्मेंद्र प्रधान सीबीएसई अधिकारियों के साथ हुई एक हाई-लेवल मीटिंग के बाद मीडिया से रूबरू हुए थे. उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए दोहराया कि इस प्रणाली में हुई किसी भी असुविधा की जिम्मेदारी वे खुद ले रहे हैं.

 


इस क्रम मे  श्री प्रधान ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से नकारते उनके मानसिक संतुलन पर सवाल उठा दिये.  धर्मेंद्र प्रधान ने  कहा,  लगातार चुनावी हार के कारण वे पूरी तरह हताश और फ्रस्ट्रेटेड हो गये  हैं.

 


उन्होंने इसरो (ISRO) का विरोध किया, ईवीएम (EVM) का विरोध  किया.और अब वे डिजिटल इंडिया के  विरोध में उतर गये हैं.  आरोप लगाया कि राहुल भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति के साथ खड़े नहीं होना चाहते. 

 


शिक्षा मंत्री प्रधान ने विपक्ष द्वारा टेंडर और प्रोक्योरमेंट पर उठाए जा रहे सवालों के जवाब देते हुए कहा कि सीबीएसई ने कल ही इस मामले में आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर दिया है.
 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही