Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीबीएसई सीटीईटी के नतीजे जारी, 9.5 लाख उम्मीदवार सफल

New Delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को सीटीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया. सीटीईटी परीक्षा में इस साल करीब 9.5 लाख ज्यादा उम्मीदवार सफल हुए हैं. रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देखा जा सकता है. सीबीएसई ने 28 दिसंबर 2022 से लेकर 7 फरवरी 2023 तक सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के 16वें संस्करण के लिए परीक्षा कराई थी. पहले पेपर में 17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से सिर्फ 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी. जबकि 5,79,844 छात्र-छात्राएं पास हुए. दूसरे पेपर में पंजीकृत 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों में से सिर्फ 12 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. इनमें से सिर्फ 3,76,025 उम्मीदवार ही परीक्षा में सफल हुए हैं.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/major-action-of-nia-in-terror-funding-case-in-jharkhand-rs-20-65-crore-seized/">झारखंड

में टेरर फंडिंग मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 20.65 करोड़ रुपये जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही