Search

 
 
 

CBSE ने जारी किये दो निर्देश, खेलों पर हो छात्रों का जोर और ठंड से पहले पूरा हो इंटरनल टेस्ट

 
Ranchi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ठंड और खेल को ले कर गंभीर है. इसको ले कर दो निर्देश जारी किए है. खेल MS संबंधित निर्देश में विद्यार्थियों के खेल और फिटनेस को ले कर जागरुक करने की बात कही है. विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में भागिदारी करनी है. सीबीएसई ने ठंड को ले कर भी गभीरता दिखाई है. अधिक ठंड वाले क्षेत्रों में ठंड से पहले इंटरनल जांच व प्रोजेक्ट वर्क को पूरा करन को कहा है. क्योंकि जनवरी में ठंड की छुट्टी हो जाती है. जनवरी 2023 से पहले सभी विद्यालयों को परीक्षा संबंधित इंटरनल कार्य निपटा लेने है. इसे भी पढ़ें–बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-wrote-a-letter-to-the-cm-jasidih-station-should-be-named-vaidyanath-junction/">बाबूलाल

ने सीएम को लिखा पत्र: जसीडीह स्टेशन का नाम हो वैद्यनाथ जंक्शन

15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होगी इंटरनल परीक्षा

सीबीएसई ने ठंड के मौसम को देखते हुए विंटर-बाउंड वाले स्थानों के विद्यालयों के लिए परीक्षा से संबंधित सूचना जारी की है. जारी सूचना में कहा गया है कि ऐसे विद्यालय जो अधिक ठंड वाले क्षेत्रों में स्थित है, उन विद्यालय में 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और इंटरनल जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली जाय. जनवरी के महीने में स्कूल बंद रहेंगे. भारत और विदेशों में सीबीएसई से संचालित स्कूलों के लिए इंटरनल परीक्षा और प्रोजेक्त वर्क जनवरी 2023 से पहले पूर्ण करने का निर्देश जारी किया है. ठंड के मौसम के कारण जनवरी के महीने में सर्दियों वाले क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के बंद रहने की संभावना है. इसलिए , इन इलाकों में स्थित स्कूलों के लिए कक्षा 10 और 12 दोनों की परीक्षाएं 15 नवंबर 2022 से 14 दिसंबर 2022 तक आयोजित किए जाने का आदेश मिला है. सीबीएसई ने अधिक ठंड पड़ने वाले क्षेत्र के स्कूलों के लिए सीबीएसई की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है. प्रोजेक्ट और इंटरनल जांच के संचालन के लिए दिशानिर्देश भी जारी किया गया है.

विद्यालय करे फाइनल लिस्ट तैयार

सीबीएसई बोर्ड के द्वारा विद्यालयों को परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की फाइनल लिस्ट तैयार करने को कहा गया है. जिन स्कूलों का नाम बोर्ड के ऑनलाइन एलओसी में उपलब्ध नहीं है, उनके किसी भी छात्र को प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसे भी पढ़ें–बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-worship-of-maa-kali-amidst-the-sound-of-conch-shell-and-uluk/">बोकारो

: शंख व उलूक ध्वनि के बीच मां काली की आराधना

सीबीएसई का खेलों के प्रति जोर

सीबीएसई द्वारा राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खेलों से संबंधित विद्यर्थियों के लिए गाइडलाइन जारी किया है. यह गाइडलाइन इसलिए जारी किया गया है. ताकि विद्यार्थियों में खेल और फिटनेस के प्रति जागरुपता हो. सीबीएसई के द्वारा भी सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्तर पर हेल्थ और फिजिकल एजुकेशन विषय पर जोर दिया जा रहा है. इसलिए विद्यालयों में गेम्स स्पोर्ट्स की घंटी चलाना जरुरी है. सीबीएसई विद्यार्थियों को खेल में रांष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाना चाहता है. उनके लिए सीबीएसई परीक्षाएं किसी अन्य तिथि पर आयोजित की जाएगी. यह नियम उन विद्यर्थियों के लिए भी है जो किसी अंतराष्ट्रीय स्तर के ओलिंपियाड में प्रतिभागी होंगे. इस दिशानिर्देश के अनुसार विद्यर्थियों के लिए यह विकल्प सिर्फ थ्योरी परीक्षाएं में ही लागू होंगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही