Ranchi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोशल मीडिया पर पेपर लीक की झूठी खबर को लेकर अलर्ट जारी किया. सीबीएसई ने छात्रों को एक सार्वजनिक अलर्ट जारी कर कहा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 पेपर लीक के संबंध में फर्जी और भ्रामक जानकारी विभिन्न सोशल मीडिया पर अलग-अलग की जा रही है. बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व नियमित रूप से (यूट्यूब, फेसबुक ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर पेपर लीक की अफवाह फैला रहे हैं या 2023 परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों तक पहुंच का दावा कर रहे हैं. सीबीएसई ने कहा कि व्यक्ति, समूह और एजेंसियां भोले-भाले छात्रों और अभिभावकों को लूटने के इरादे से ऐसा कर रही है. इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना गतिविधियां छात्रों और जनता के बीच भ्रम और दहशत पैदा करती है. (पढ़ें, बजट">https://lagatar.in/budget-session-minister-said-in-house-never-been-out-india-will-see-if-he-goes-he-will-see-cycle-sharing-system/">बजट
सत्र : सदन में बोले मंत्री – कभी इंडिया से बाहर गए नहीं, जायेंगे तो देखेंगे साइकिल शेयरिंग सिस्टम)
परीक्षा एडमिट कार्ड नहीं दिये जाने के मामले में HC गुरुवार को करेगा सुनवाई [wpse_comments_template]
सत्र : सदन में बोले मंत्री – कभी इंडिया से बाहर गए नहीं, जायेंगे तो देखेंगे साइकिल शेयरिंग सिस्टम)
झूठी खबर फैलाने वालों की पहचान कर कार्रवाई कर रहा सीबीएसई
सीबीएसई बोर्ड ने कहा कि वह झूठी सूचना फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. सीबीएसई नियमित रूप से आईपीसी और आईटी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करके फर्जी समाचार प्रसारित करने में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (एमएसी) को सूचित कर रहा है. सीबीएसई ने माता-पिता से भी अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को इस तरह की अफवाहों पर विश्वास न करने और ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल न होने के लिए मार्गदर्शन करें. इसे भी पढ़ें : इंटर">https://lagatar.in/hc-will-hear-on-thursday-the-matter-of-not-being-given-inter-exam-admit-card/">इंटरपरीक्षा एडमिट कार्ड नहीं दिये जाने के मामले में HC गुरुवार को करेगा सुनवाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment