Search

 
 
 

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए CBSE ने स्कूलों को जारी किए निर्देश

 
Ranchi : विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए सीबीएसई ने स्कूल के लिए दिशा निर्देश जारी किया है. जिसमें विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए कवर रैंप, शौचालय, साइनेज और अन्य स्कूल सुविधाओं पर जोर देने का निर्देश दिया गया है. सीबीएसई ने अनुरोध किया है कि बोर्ड से मान्यता चाहने वाले मौजूदा स्कूल दिशा निर्देशों का पालन करें. सीबीएसई की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि संबद्धता उपनियम 2018 में यह शामिल किया गया है कि स्कूल व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए शौचालयों में रैंप और प्रवेश, निकास बिंदुओं और लिफ्ट में श्रवण संकेतों जैसी उचित सुविधाएं प्रदान करेगा. इसे भी पढ़ें - नई">https://lagatar.in/new-delhi-bharat-matrimonys-holi-ad-mired-in-controversy-boycottbharatmatrimony-is-trending-on-twitter/">नई

दिल्ली: भारत मैट्रिमोनी का होली ऐड विवादों में घिरा, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा #BoycottBharatMatrimony

कई स्कूल नहीं करते हैं निर्देशों का पालन

सीबीएसई द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि RPWD अधिनियम- 2016 में निर्धारित प्रावधानों के तहत लिफ्ट और अन्य संभावित ढांचागत सुविधाएं स्कूल प्रदान करेगा. निर्देश है कि स्कूल दिव्यांगों के लिए पुनर्वास अधिनियम 2016 के प्रावधानों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सामान्य स्कूल भी विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को शामिल करने को बढ़ावा देंगे. बोर्ड के अनुसार, स्कूल सीडब्ल्यूएसएन अवसंरचनात्मक सुविधाओं के प्रावधानों का पालन नहीं करते हैं. बोर्ड की टिप्पणियों के अनुसार, कुछ स्कूलों ने प्रवेश या निकास बिंदुओं या भूतल पर केवल रैंप का निर्माण किया गया है. जबकि प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और अन्य सह-पाठ्यचर्या गतिविधियां स्कूल भवनों के विभिन्न तलों पर स्थित हैं. स्कूल भवन के सभी तलों पर रैंप या लिफ्ट की सुविधा न होने के कारण ये गतिविधियां विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के लिए दुर्गम हैं. इसलिए सीबीएसई से मान्यता चाहने वाले सभी सीबीएसई-संबद्ध स्कूलों सलाह दी गयी है कि है कि वे सीडब्ल्यूएसएन निर्देशों का पालन करें. इसे भी पढ़ें - कर्नाटक">https://lagatar.in/for-karnatak-assembly-election-election-commissions-team-reached-bangalore/">कर्नाटक

विस चुनाव का बिगुल बजने को तैयार, Election Commission की टीम बेंगलुरु पहुंची
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही