Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के 3 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर होगी पढ़ाई, नामांकन शुरू

Dhanbad : राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में सीबीएसई आधारित पढ़ाई के लिए धनबाद जिले के 3
उत्कृष्ट 10 +2 विद्यालयों का चयन किया है. इसमें जिला स्कूल धनबाद, एसएसएलएनटी +2 बालिका उच्च विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय निरसा शामिल है. इन तीनों विद्यालयों में सत्र 2023-24 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह जानकारी जिला जन संपर्क विभाग ने दी है. नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने वाले बाल वाटिका, पहली, छठी, 7वीं, 8वीं9वीं कक्षा के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जाएगी.आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई है. नामांकन के लिए चयन परीक्षा 19 मई को ली जाएगी. मेरिट लिस्ट 22 मई को जारी होगा. चयनित बच्चों का नामांकन 23 मई से 8 जून तक लिया जाएगा. आवेदन पत्र नि: शुल्क भरा जाएगा. आवेदन संबंधित जानकारी Jepc.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-management-should-get-compensation-and-repair-of-houses-for-landslide-affected-people-goswami/">धनबाद

: भू-धंसान प्रभावितों को मुआवजा व आवासों की मरम्मत कराए प्रबंधन- गोस्वामी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही