Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीबीएसई : उत्तरपुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया 16 मई से

Ranchi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 16 मई से बारहवीं और दसवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिका के रिवैलुएशन वेरिफिकेशन प्रोसेस की प्रक्रिया शुरू करेगा. इस साल बारहवीं में कुल 87.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता पायी है. दसवीं में 92.12% बच्चे पास हुए हैं. जो विद्यार्थी परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिका री- चेक करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से कक्षा 12 और 10 में प्राप्त अंकों के पुनर्मूल्यांकन के लिए 16 मई से आवेदन की प्रकिया शुरू कर सकते हैं. बोर्ड के अनुसार, पूरक परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी.

पुनर्मूल्यांकन के लिए इतना शुल्क 

पिछले साल के अनुसार, जो छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें शुल्क देना होगा. सौ रुपए प्रति प्रश्न, अंकपत्र की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए 700 रुपये, जबकि उत्तर पुस्तिका के पुनः सत्यापन के लिए 500 रुपये खर्च होंगे. मूल्यांकन की गई उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी उम्मीदवार को लॉगिन खाते के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी. इसे भी पढ़ें – शर्मनाक">https://lagatar.in/embarrassing-girls-head-shaved-in-palamu-first-paraded-in-the-whole-village-then-left-in-the-forest/">शर्मनाक

: पलामू में लड़की का सिर मुड़वाकर पहले पूरे गांव में घुमाया, फिर जंगल में छोड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही