Search

 
 
 

CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए जारी किया प्रैक्टिस पेपर, ऐसे करें डाउनलोड

 
Ranchi : कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं. इस बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए अभ्यास प्रश्न (प्रैक्टिस पेपर) जारी कर दी है. सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in">http://cbseacademic.nic.in">cbseacademic.nic.in

पर जाकर स्टूडेंट प्रैक्टिस पेपर डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई ने बायोलॉजी, हिंदी, मैथ्स, अकाउंटेंसी, केमिस्ट्री, इंग्लिश कोर, जियोग्राफी, इतिहास, फिजिक्स सहित अन्य सब्जेक्ट के अभ्यास प्रश्न जारी किये हैं. जिसकी मदद से छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं. इसके अलावा इन विषयों के लिए अंकन योजना (मार्किंग स्कीम) भी वेबसाइट पर अपलोड की गयी है. बोर्ड ने इन्हें अतिरिक्त प्रश्नों के रूप में जारी किया है. (पढ़ें, 10.68">https://lagatar.in/reconstruction-of-urban-haat-will-be-done-in-10-68-crores-tender-invited-till-february-7/">10.68

करोड़ में होगा अर्बन हाट का रिकंस्ट्रक्शन, 7 फरवरी तक टेंडर आमंत्रित)

ऐसे डाउनलोड करें प्रैक्टिस पेपर

  •  सबसे पहले अभियार्थी आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in">http://cbseacademic.nic.in">cbseacademic.nic.in

    पर जाएं.
  • होमपेज पर क्वेश्चन बैंक सेक्शन पर क्लिक करें और अतिरिक्त अभ्यास प्रश्नों को सेलेक्ट करें.
  • स्क्रीन पर विषयों के लिए अभ्यास प्रश्न लिंक दिखाई देगा. उनमें क्लिक कर हर सब्जेक्ट का प्रैक्टिस पेपर डाउनलोड करें.

जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं. क्लास 10 की परीक्षा 21 मार्च को समाप्त होगी. जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 5 अप्रैल को खत्म होगी. ऐसे में जल्द एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in">http://cbse.gov.in">cbse.gov.in

से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : अनुबंधित">https://lagatar.in/eighth-day-fast-unto-death-contracted-mercury-medical-personnel-health-another-fasting-person-deteriorated/">अनुबंधित

पारा चिकित्सा कर्मियों के आमरण अनशन का आठवां दिन, एक और अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही