Search

 
 
 

CBSE ने जारी किया 12वीं परीक्षा के लिए सैंपल पेपर, बोर्ड की वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड

 

Ranchi: सीबीएसई के छात्रों के लिए राहत की खबर है. कोरोना महामारी में परीक्षा की तैयारी में परेशानी न हो इसके लिए सीबीएसई ने सैंपल पेपर जारी किया है. यह सैंपल पेपर 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए हैं. सैंपल पेपर बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर देख सकते हैं. 2021 में होने वाले 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं.अब जल्द ही सीबीएसई परीक्षा के लिए डेटशीट भी जारी करेगा.

सीबीएसई ने सत्र 2021-22 से नौंवी से 12वीं के प्रश्न पत्र के पैटर्न में बदलाव किया है. जो इसी सेशन से लागू होंगे. कोरोना महामारी की वजह से सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. स्कूल बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं. बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए सीबीएसई 30 प्रतिशत कोर्स कम करने घोषणा पहले ही कर चुका है. बोर्ड की तरफ से नए पैटर्न के अनुसार सैंपल पेपर तैयार किया गया है. यह सैंपल पेपर नए पैटर्न के अनुसार परीक्षा की तैयारी में सहायक सिद्ध होंगे. छात्रों को नया पैटर्न समझने में भी आसानी होगी.

सीबीएसई ने कोरोना महामारी को देखते हुए प्रश्न पत्र के पैटर्न में छात्रों की परेशानी को देखते हुए बदलाव किया है. दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में अब लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न दस फीसदी कम पूछे जाएंगे. अभी तक दसवीं में लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 70 फीसदी पूछे जाते थे. 12वीं में 60 फीसदी लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न रहता था. अब बोर्ड ने इसमें दस फीसदी की कमी कर दी है.सीबीएसई ने सभी स्कूलों को नए पैटर्न के अनुसार ही विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए कहा है ताकि वे इसी हिसाब से अपना सिलेबस कवर करते हुए परीक्षाओं की तैयारी करें.

नए पैटर्न में सीबीएसई ने क्या क्या किया है बदलाव

अब होने वाली परीक्षाओं में क्षमता बेस्ड प्रश्न 30 फीसदी रहेंगे. इसमें मल्टीपल च्वाइस, केस स्टडी, इंटीग्रेटेड आदि प्रकार के प्रश्न, 20 अंक का वस्तुनिष्ठ प्रश्न, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 60 फीसदी से घटाकर अब 50 फीसदी कर दिया गया है. 11वीं और 12वीं के लिए क्षमता बेस्ड 20 फीसदी प्रश्न रहेगा. इसमें केस स्टडी, मल्टीपल च्वाइस, इंटीग्रेटेड प्रकार के प्रश्न, 20 अंक का वस्तुनिष्ठ प्रश्न, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न अब 70 फीसदी से घटा कर 60 फीसदी किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही