Search

 
 
 

CBSE ने जारी किया 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट, 53.08% छात्र पास

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना परिणाम DigiLocker Results Portal के माध्यम से देख सकते हैं. रिजल्ट results.digilocker.gov.in पर उपलब्ध है.
 

Ranchi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना परिणाम DigiLocker Results Portal के माध्यम से देख सकते हैं. रिजल्ट results.digilocker.gov.in पर उपलब्ध है.

 

सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए कुल 2,91,576 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 2,75,287 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 1,11,056 विद्यार्थी इंप्रूवमेंट और 1,64,231 विद्यार्थी कंपार्टमेंट श्रेणी में परीक्षा में शामिल हुए.

 

कंपार्टमेंट श्रेणी में 53.08 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं. पिछले वर्ष यानी 2025 में इस श्रेणी का पास प्रतिशत 38.36 प्रतिशत था. इस तरह इस वर्ष कंपार्टमेंट श्रेणी के परिणाम में 14.72 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी हुई है.

 

सप्लीमेंट्री परीक्षा तीन श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी. इनमें अनिवार्य पांच विषयों में से किसी एक में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक हासिल नहीं कर पाने वाले कंपार्टमेंट विद्यार्थी, छह विषय वाले विद्यार्थी और अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए परीक्षा देने वाले विद्यार्थी शामिल थे.

 

विद्यार्थियों का स्कूलवार रिजल्ट उनके पंजीकृत ई-मेल के माध्यम से स्कूलों को भेजा जाएगा. स्कूल CBSE की ओर से उपलब्ध कराए गए क्रेडेंशियल के जरिए विद्यार्थियों के डिजिटल अकादमिक दस्तावेज भी प्राप्त कर सकेंगे.

 

विदेश स्थित CBSE स्कूलों के विद्यार्थी भी देख सकेंगे रिजल्ट: विदेशों में CBSE से संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थी भी DigiLocker के जरिए अपना रिजल्ट और डिजिटल अकादमिक दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे.

नियमित विद्यार्थियों की प्रिंटेड मार्कशीट-कम-पासिंग सर्टिफिकेट संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे. वहीं निजी विद्यार्थियों को डिजिटल अकादमिक दस्तावेज DigiLocker पर मिलेंगे और प्रिंटेड दस्तावेज उनके पंजीकृत पते पर भेजे जाएंगे.

 

परिणाम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी resultcbse2026@cbseshiksha.in पर संपर्क कर सकते हैं या संबंधित CBSE क्षेत्रीय कार्यालय/टेली-हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही