Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CBSE Result Jamshedpur : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Jamshedpur (Anand Mishra) : सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जमशेदपुर के पोखारी, राखामाइंस और हल्दीपोखर स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल (दोनों शाखा) के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा है. स्कूल की तीनों ही शाखाओं के शत-प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं. छात्रों की इस सफलता पर स्कूल के मेंबर सेक्रेटरी एमएन सिंह ने कहा है कि शहरी क्षेत्र के मुकाबले कम सुविधाओं में भी ग्रामीण क्षेत्र के हमारे बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर बेहतर प्रदर्शन किया है. आगामी वर्षों में तीनों ही स्कूलों का और बेहतर रिजल्ट हो, इसके लिए स्कूल प्रबंधन लगातार प्रयासरत है. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/on-the-victory-of-karnataka-rahul-gandhi-said-the-market-of-hatred-has-closed-the-shop-of-love-has-opened/">कर्नाटक

की जीत पर बोले राहुल गांधी, नफरत का बाजार बंद हुआ… मोहब्बत की दुकान खुली..
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/NSU-2A.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की पोखारी शाखा में साइंस में मोहम्मद अवेज हैदर 78.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर रहे हैं, जबकि 74.2 प्रतिशत अंकों के साथ शैल राय सेकेंड टॉपर और 70 प्रतिशत अंकों के सथ सैयद अरमानुल हल थर्ड टॉपर रहे हैं. इसी तरह कॉमर्स में अभिषेक कुमार प्रजापति 81.40, अमर कुमार 76.20, अनुश्री दत्ता 72 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय टॉपर रहे हैं. राखामाइंस शाखा में साइंस स्ट्रीम में सत्यम गौतम 64, आयुष कुमार शर्मा 63 और अभिषेक घोष 62.2 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय टॉपर रहे हैं. इसके अलावा राखामाइंस शाखा में कॉमर्स में गुलफ्शां नाज 91 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर, अर्घदीप दास 87 प्रतिशत अंकों के साथ सेकेंड टॉपर और अनीष कुमार 83 प्रतिशत अंकों के साथ थर्ड टॉपर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : नये">https://lagatar.in/high-level-meeting-possible-today-regarding-new-cbi-director-subodh-kumar-jaiswals-tenure-may-be-extended/">नये

CBI निदेशक को लेकर आज उच्च स्तरीय बैठक संभव, बढ़ सकता है सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल
स्कूल की हल्दीपोखर, पोखारी और राखामाइंस तीनों ही शाखाओं के विद्यार्थियों का 10वीं की परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन रहा है. 10वीं की परीक्षा में हल्दीपोखर शाखा में कुणाल क्रांति मंडल 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर रहे हैं. वहीं 93 प्रतिशत अंकों के साथ ईशा कुमारी और 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ शुभम कुमार क्रमशः सेकेंड व थर्ड टॉपर रहे हैं. नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल पोखारी में 89.4 प्रतिशत अंकों के साथ राहुल कुमार झा, 88.8 प्रतिशत अंकों के साथ आयुष कुमार यादव एवं 86.8 प्रतिशत अंकों के साथ मनीष कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे हैं. इसी प्रकार स्कूल की राखामाइंस शाखा में महक कुमारी बनर्जी ने 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है और वह स्कूल टॉपर रही है. वहीं 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ नकीब महबूब अंसारी और कहकशां नाज 88 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही