Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीबीएसई : 2024 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का सैंपल पेपर जारी

Jamshedpur (Anand Mishra) : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2023-24 के के लिए सैंपल प्रश्नपत्र जारी कर दिया है. यह प्रश्नपत्र उन विद्यार्थियों के लिए है, जो वर्ष 2024 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. सीबीएसई ने सैंपल पेपर के अलावा आगामी परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम भी जारी कर दिया है. इसे भी पढ़ें :नेतरहाट">https://lagatar.in/on-the-lines-of-netarhat-examination-will-be-held-for-enrollment-in-residential-and-indira-gandhi-schools-of-jharkhand/">नेतरहाट

की तर्ज पर झारखंड के आवासीय और इंदिरा गांधी विद्यालयों में नामांकन के लिए होगी परीक्षा
बोर्ड की ओर से बताया गया है कि अगले वर्ष 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल होनेवाले छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in से सैंपल प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही वे मार्किंग स्कीम से भी अवगत हो सकते हैं. सीबीएसई की ओऱ से बताया गया है कि सैंपल प्रश्नपत्र छात्र-छात्राओं को परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार, मार्किंग स्कीम वगैरह समझने में मददगार साबित होगा. बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए सीबीएसई की ओर से नौवीं-10वीं (माध्यमिक) और 11वीं-12वीं (उच्च माध्यमिक) का पाठ्यक्रम जारी किया जा चुका है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही