Search

 
 
 

CBSE का बड़ा फैसला: अब साल में दो बार होगी 10वीं बोर्ड परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा को साल में दो बार आयोजित करने का फैसला किया है. यह नया नियम साल 2026 से लागू होगा.
 

Ranchi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा को साल में दो बार आयोजित करने का फैसला किया है. यह नया नियम साल 2026 से लागू होगा.

 

दो चरणों में होगी परीक्षा


सीबीएसई ने बताया है कि 10वीं बोर्ड परीक्षा दो चरणों में होगी. पहले चरण की परीक्षा फरवरी में और दूसरे चरण की परीक्षा मई में होगी. पहले चरण के नतीजे अप्रैल में और दूसरे चरण के नतीजे जून में आएंगे.

 

क्या किए गए हैं प्रावधान


- पहला चरण अनिवार्य: कक्षा 10 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा के पहले चरण में शामिल होना अनिवार्य होगा, जबकि दूसरा चरण वैकल्पिक होगा.


- इंटरनल असेसमेंट एक बार: आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) केवल एक बार ही किया जाएगा, भले ही छात्र एक या दोनों चरणों की परीक्षाएं दें.


- छात्रों को बेहतर अवसर: सीबीएसई का उद्देश्य इस व्यवस्था से छात्रों को बेहतर अवसर देना है, ताकि वे अपनी तैयारी के अनुसार बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें और तनाव भी कम हो.

 

छात्रों के लिए फायदेमंद


सीबीएसई के इस फैसले से छात्रों को अपनी तैयारी के अनुसार परीक्षा देने का मौका मिलेगा. इससे छात्रों का तनाव भी कम होगा और वे अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही