Search

 
 
 

गोवा में सीसीएल को बेस्ट डिस्प्ले के लिए किया गया पुरस्कृत

 
Ranchi : गोवा में अयोजित 2 एंड डेस्टिनेशन मेगा एग्जीविशन में सीसीएल के स्टॉल को बेस्ट डिस्पले अवार्ड से सम्मानित किया गया. समापन समारोह दौरान गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से विभागाध्यक्ष (जनसंपर्क) आलोक कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया. गोवा में अयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में देश के विभिन्न सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों ने भाग लिया, जिसमें कंपनी द्वारा संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन के सम्मुख प्रस्तुत किया गया. सीसीएल ने कंपनी की खनन गतिविधियों, सीएसआर योजनाओं, पर्यावरण संरक्षण प्रयासों तथा सुरक्षा गतिविधियों को प्रमुखता से प्रर्दशित किया, जिसे निर्णायक मंडल द्वारा बेस्ट डिस्प्ले पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री श्रीपद नायक, राज्यसभा सांसद सदानंद तनवड़े तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य विजय तेंदुलकर ने किया था. प्रदर्शनी में गोवा के आम जनों के साथ-साथ स्कूल के बच्चों ने काफी रुचि ली. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-official-language-fortnight-will-run-in-ccl-till-29th-september/">रांची

: सीसीएल में 29 सितंबर तक चलेगा राजभाषा पखवाड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही