Search

 
 
 

CCL निदेशक हर्ष नाथ ने किया झंडोत्तोलन, बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

 
Ranchi : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक कार्मिक हर्ष नाथ मिश्रा ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की. साथ ही उन्हें सलाह दी कि वे खुद के लिए एक मानक स्थापित करें, ताकि भविष्य में और अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकें. निदेशक हर्ष नाथ मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम में ध्वजारोहण किया. कहा कि वास्तव में खिलाड़ी अपने आप से ही प्रतिस्पर्धा करते हैं और दूसरों के लिए एक मानक स्थापित करते हैं. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-there-was-fierce-stabbing-and-fighting-between-two-parties-during-the-tiranga-yatra-at-morhabadi-maidan/">रांची

: मोरहाबादी मैदान में तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्ष में जमकर हुई चाकूबाजी व मारपीट

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर डायरेक्टरेट ऑफ स्पोर्ट्स (झारखंड) के संयुक्त सचिव राज किशोर खाखा कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे. जेएसएसपीएस, एलएमसी के सदस्यगण व सीइओ जी.के.राठौर, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकगण, सीसीएल के अधिकारीगण व अन्य अतिथिगण स्पोर्ट्स अकादमी, खेलगांव में उपस्थित थे. जेएसएसपीएस के कैडेट्स ने परेड में भाग लिया और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इस अवसर पर विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं, उनके प्रशिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निदेशक (कार्मिक) द्वारा पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-hindenburgs-allegations-are-minor-jpc-investigation-will-reveal-full-details/">कांग्रेस

ने कहा, हिंडनबर्ग के आरोप तो मामूली हैं, जेपीसी जांच से होगा पूरा खुलासा  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही