Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीसीएल ईको पार्क अन्यत्र बने, नहीं तो उग्र आंदोलन होगा : योगेंद्र।। समेत बेरमो-बोकारो की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Bermo : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, झारखंड सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा है कि सीसीएल आम जनता की भावनाओं का कद्र करें, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा. महतो गोमिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम हजारी के वैद्य टोला में ग्रामीणों के साथ बैठक के बाद यह बात कही. मालूम हो कि सीसीएल स्वांग के हवाई अड्डा में ईको पार्क बनवा रहा है. ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि हवाई अड्डा इस क्षेत्र की विरासत के रूप में एक धरोहर है. इसलिए सीसीएल हवाई अड्डा में ईको पार्क नहीं बनाएं. इसके बगल में सीसीएल की खाली जमीन है. वहां ईको पार्क का निर्माण कार्य करें. इसी सिलसिले में ग्रामीणों के साथ बैठक की गई. ग्रामीणों ने महतो से कहा कि हवाई अड्डा इस क्षेत्र की धरोहर है और समय-समय पर इसकी उपयोगिता भी दिखती है. ग्रामीण पार्क के निर्माण के विरोध में नहीं हैं, लेकिन हवाई अड्डा में पार्क निर्माण पर आपत्ति है. सीसीएल ग्रामीणों की भावनाओं का आदर करते हुए दूसरे स्थान पर पार्क निर्माण कराये. सीसीएल अगर जबरन इस स्थान पर पार्क निर्माण करने की बात कहता है तो इसके खिलाफ धरना-प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान ग्रामीणों ने अध्यक्ष जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया. मौके पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, सहित अन्य पंचायतों के प्रतिनिधिगण एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे.

10 सड़क योजनाओं का किया गया शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/2-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तेनुघाट : गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी एवं गोमिया के विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने संयुक्त रूप से पेटरवार प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में करीब 10 सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया. सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि तेनुघाट से जेल तक जर्जर सड़क का जीर्णोद्धार चिरपरिचित मांग थी. पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में करोड़ों की लागत से विभिन्न पथों को सुदृढीकरण किया जायेगा. तेनुघाट चांपी रोड से कटहल टांड़ पथ, तेनुघाट चौक से जेल बाया घरवाटांड़ तक, एनएच 23 लुकेया से बांगा स्कूल बाया अंबाडीह तक, लुकैया से कोजरम तक, पुटाकडीह जोड़ा महुआ से उतासारा, एनएच 23 से बारसोघा, पतकी पथ से बग जोबरा तक, गागा पथ से कोडरमा तक, गागा पथ से मारूदारू कटम कुल्ली तक सड़क निर्माण होना है. मौके पर तेनुघाट मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना श्रीवास्तव, रितेश सिन्हा, अजीत पांडेय, नारायण प्रजापति, झरी तुरी, मंटू यादव, राजेश कुमार, चंद्रिका यादव, पप्पू यादव सुनील महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

स्वदेशी मेला के दूसरे दिन उम्मीद से ज्यादा उमड़ी भीड़

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/24-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बोकारो : स्वदेशी मेला के दूसरे दिन मेला परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोग अपने पसंद के सामानों की खरीदारी उत्साह पूर्वक करते दिखे. वहीं दूसरी ओर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा मेला में आए दर्शकों और राष्ट्र प्रेमियों के लिए सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें प्रथम पाली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच स्वावलंबी गांव को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके उपरांत छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता कराई गई. वहीं छात्राओं और महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. इन सभी प्रतियोगिताओं के सफल संचालन व आयोजन में शशांक शेखर, अवधेश सिंह, कमलेश्वरी, मनीष श्रीवास्तव व प्रेम प्रकाश ने अहम भूमिका निभाई. रविवार शाम के समय आगंतुकों के संगीत संध्या का आयोजन किया गया. जिसमें शहर के प्रसिद्ध संस्था सुकुन बैंड के कलाकार कई पुराने फिल्मी गीत को गाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-ranchi-police-action-in-jssc-paper-leak-case-three-persons-including-under-secretary-arrested/">बड़ी

खबर : जेएसएससी पेपर लीक मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई, अवर सचिव सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही